Category: Tips

  • हरी मिर्च काटने के बाद होती हैˈ हाथों में जलन तो अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय झट से मिलेगा आरामˌ

    हरी मिर्च काटने के बाद होती हैˈ हाथों में जलन तो अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय झट से मिलेगा आरामˌ

    हरी मिर्च काटने के बाद होती हैˈ हाथों में जलन तो अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय झट से मिलेगा आरामˌ

    Tricks To Prevent Burning Green Chilli: मिर्च किसी भी खाने को चटपटा बनाने का काम करती है. हरी मिर्च में ‘कैप्साइसिन’ नाम का एक कंपाउंड होता है, जो मिर्च को उसका तीखापन देता है. किचन में मौजूद मिर्च को न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी विटामिन के, साथ ही फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन हरी मिर्च को काटते समय अक्सर हाथ में जलन शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

    मिर्च काटने के बाद हाथ की जलन कैसे कम करें- (Mirch Kadtne Ke Bad Hath Ki Jalan Kaise Kam Kare)

    1. घी- (Ghee)

    अगर आप भी मिर्च काटने के बाद होने वाली जलन से बचना चाहते हैं, तो मिर्च को काटने से पहले हाथ में घी लगा लें. क्योंकि घी एक परत बना देता है, जिससे कैप्साइसिन सीधे स्किन के संपर्क में नहीं आ पाता है और जलन से बचा जा सकता है.

    ये भी पढ़ें- दुबले-पतले शरीर में भरना है मांस तो भुने चने के साथ खा लें ये एक चीज, तेजी से बढ़ने लगेगा वजन

    1. ठंडा पानी- (Cold Water)

    मिर्च से होने वाली जलन को कम करने के लिए आप हाथों को ठंडे पानी में डुबोएं. चाहें तो ठंडे पानी में थोड़ा सा नमक या सिरका भी मिला सकते हैं. इससे हाथ में होने वाली जलन को कम करने में मदद मिल सकती है.

    1. कैंची- (Canchi)

    अगर आपको मिर्च काटने से होती है जलन तो आप हरी मिर्च को कैंची की मदद से काट सकते हैं. इससे मिर्च सीधे हाथ के संपर्क में नहीं आएगी और जलन से बच सकते हैं.

  • अगर आपको भी लगती है बार बारˈ नजर, तो आजमाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खेˌ

    अगर आपको भी लगती है बार बारˈ नजर, तो आजमाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खेˌ

    अगर आपको भी लगती है बार बारˈ नजर, तो आजमाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खेˌ

    बीमारी चाहे कोई भी हो, घरेलू नुस्खों से हर बीमारी का इलाज संभव माना जाता है। चाहे वो सिरदर्द हो, बुखार हो, चोट हो या फिर किसी की बुरी नजर लग गई हो। वैसे तो आजकल लोग घरेलू नुस्खों का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, मगर पुराने जमाने की बात करें तो हमारी दादी-नानी इन्हीं नुस्खों के सहारे बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज कर देते थे।

    खैर, घर के छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाने की समस्या होती है, जिसकी वजह से बच्चे काफी ज्यादा रोते हैं। लिहाजा बुरी नजर लग जाने से कुछ होते हैं, जो डॉक्टर के पास जाते हैं तो वहीं कुछ होते हैं जो ज्योतिष को बुलाते हैं।

    वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि दादी नानी के कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो आपको हमेशा के लिए बुरी नजरों से बचा सकते हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको उन्हीं नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या हैं दादी नानी के वो नुस्खे….

    नुस्खा 1

    अगर आपके घर के किसी सदस्य को बुरी नजर लग जाए तो घर में ज्वार की रोटी बनाएं , मगर सेंकते समय ये ध्यान रखें कि रोटी को सिर्फ एक ही तरफ से सेंकना है। इसके बाद सेंके हुए भाग पर गाय का घी लगाएं और उसे पीले धागे से बांध लें, फिर इस रोटी को नजर लगे व्यक्ति पर 7 बार वार लें और किसी कुत्ते को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष खत्म होता है।

    नुस्खा 2

    दादी-नानी का ये सबसे सस्ता और अच्छा नुस्खा है। इसमें आपको गेहूं के आटे से कुछ दीया बनाना है और उस दीया में काले धागे की बत्ती जलाएं। इसके बाद उसमें दो लाल मिर्च रखें और उसे नजर लगे व्यक्ति पर उतार दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।

    नुस्खा 3

    नजर उतारने के लिए गाय के गोबर का भी प्रयोग किया जा सकता है। जी हां, अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को नजर लग गया हो तो ये नुस्खा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें आपको गाय के गोबर से एक चौमुखी दीपक बनाना है।

    दीया बनाने के बाद उसमें तिल के तेल की एक बत्ती जला दें और उसमें थोड़ा गुड़ डाल लें। इसके बाद इस दीये को अपने घर के द्वार के सामने रख दें, माना जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष खत्म होता है। साथ ही साथ घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है और सदस्यों के रिश्तों में मिठास भी बढ़ती है।

    नुस्खा 4

    वैसे तो बुरी नजर लगना आम बात है, मगर बच्चों को बुरी नजर लग जाए तो उन्हें काफी तकलीफ होती है। ऐसे में अगर आपके घर के छोटे बच्चों को बुरी नजर लगे तो शनिवार या रविवार के दिन एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लें और उसे बच्चे के सिर पर तीन बार फेर दें।

    इसके बाद उस दूध को कुत्ते को दे दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नजर उतर जाती है। ये उपाय आपको 3 से 4 हफ्तों तक अपनाना है, ताकि आपके बच्चे को दोबारा नजर न लगे।

  • सुंदर और सुशील होती है R नामˈ वाली लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादीˌ

    सुंदर और सुशील होती है R नामˈ वाली लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादीˌ

    सुंदर और सुशील होती है R नामˈ वाली लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादीˌ

    ज्योतिष शास्त्र में राशि और नाम के आधार पर लोगों का भविष्य और उनका व्यवहार बताया जाता है। आज हम आपको R नाम वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे। यदि आप इस नाम वाली किसी लड़की को जानते हैं तो इस खबर के आधार पर उनके बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस तरह उन्हें डेट करने या उनसे शादी करने से पहले आप उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

    ऐसा होता है R नाम वाली लड़कियों का स्वभाव

    1. R नाम वाली लड़कियां स्वभाव में बड़ी सुंदर और स्वीट होती है। इनकी बोली में एक मिठास होती है। इनका दिल बहुत खूबसूरत होता है। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये जिन भी लोगों से मिलती हैं उनका दिल जीत लेती हैं।

    2. R नाम वाली लड़कियां मिलनसार स्वभाव को होती है। ये जल्दी लोगों से घुलमिल जाती हैं। यह अपने ग्रुप में सबसे पॉपुलर होती हैं। इनका फ्रेंड सर्कल बहुत बड़ा होता है। ये अपने ग्रुप की लीडर भी होती हैं। लोग इन्हें। पसंद करते हैं।

    3. R नाम वाली लड़कियां बड़ी क्रिएटिव माइंड वाली होती हैं। इनकी सोच और विचार दूसरों से काफी अलग और हटकर होती है। इनके काम करने का तरीका बड़ा रचनात्मक होता है। इनकी ये क्रिएटिविटी इन्हें करियर में बड़ा आगे ले जाती है।

    4. R नाम वाली लड़कियों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। गुस्सा उनकी नाक पर बैठा रहता है। इनका अपने गुस्से पर कोई काबू नहीं रहता है। इसलिए ये कई बार गुस्से में ऐसा कुछ बोल जाते हैं जिसके चलते इन्हें बाद में पछतावा होता है।

    5 इस नाम वाली लड़कियों को शादी से पहले और बाद में दोनों टाइम दिक्कत आती है। इन्हें अपने वैवाहिक जीवन में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ये अपने ससुराल में शांति से नहीं रह पाती है। इन्हें कोई न कोई दुख जरूर रहता है।

    6 इस नाम वाली लड़कियां बड़े दयालु नेचर की होती है। इनके दिल में दया का दीपक हमेशा जलता रहता है। यह दूसरों की मदद को हमेशा आगे रहती हैं। ये किसी को दुख में नहीं देख सकती हैं। इनका दिल भी बहुत बड़ा होता है। यह किसी की मदद से मुंह नहीं मोड़ती हैं।

    7 इस नाम की लड़कियां बड़ी कंजूस होती है। इनकी जेब से आसानी से पैसे नहीं निकलते हैं। ये दूसरों के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करती हैं। यह पैसे बड़ा सोच समझकर यूज करती हैं। इनकी सेविंग भी बड़ी तगड़ी होती है।

    उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। कृपया इसे R नाम वाली लड़कियों के साथ जरूर शेयर करें।