Category: Gazab

  • पति की जॉब गई तो पड़े खाने-पीनेˈ के लाले फिर कार में खोला ढाबा अब रोज भरती है कई लोगों का पेटˌ

    पति की जॉब गई तो पड़े खाने-पीनेˈ के लाले फिर कार में खोला ढाबा अब रोज भरती है कई लोगों का पेटˌ

    पति की जॉब गई तो पड़े खाने-पीनेˈ के लाले फिर कार में खोला ढाबा अब रोज भरती है कई लोगों का पेटˌ

    कहते हैं कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। अपके अंदर बस कुछ कर दिखाने का जज्बा होना चाहिए। मेहनत और लगन आपके खून में होनी चाहिए। फिर आप कभी भूखे नहीं मरते हैं और इज्जत की दो रोटी खाते हैं। अब जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके की रहने वाली ममता शर्मा को ही देख लीजिए।

    पति की नौकरी गई तो भी नहीं मानी हार

    इनके पति की नौकरी चले जाने के बाद घर में खाने पीने के लाले हो गए थे। लेकिन ममता ने हार नहीं मानी। उसने मेहनत की और अपने बेसिक हुनर को कमाई का जरिया बनाया। आज उनका परिवार रोज खुद तो भरपेट खाना खाता ही है, लेकिन साथ में कई मिडिल क्लास और गरीब लोगों की भूख भी मिटाता है।

    दरअसल ममता शर्मा के पति एक योजना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज में काम करते थे। उन्हें 7,000 रुपये हर महीने मिला करते थे। लेकिन फिर उनकी नौकरी हाथ से चली गई। इससे उनका परिवार मुसीबत में आ गया। बच्चों की पढ़ाई से लेकर मकान का किराया देने तक कई तरह की दिक्कतें आ गई। फिर ममता ने इस मुश्किल से डरने की बजाय इसका हल निकाला। उसने पति से कहा कि मुझे अच्छा खाना बनाना आता है तो क्यों ना हम ढाबा ही खोल लें?

    कार में ढाबा खोल भर रही परिवार का पेट

    अब पति-पत्नी ने ढाबे की तलाश शुरू की। उन्होंने बहुत सी जगहें देखी। लेकिन पैसों की किल्लत के चलते कहीं बात नहीं जमी। फिर ममता के दिमाग में आइडिया आया कि क्यों ना ऑल्टो कार में ही ढाबा खोल लिया जाए? फिर पति और पत्नी ने एक ऑल्टो कार की जुगाड़ की और उसमें अपना ‘विष्णु ढाबा’ शुरू किया।

    जम्मू के बिक्रम चौकी इलाके में स्थित इस ढाबे में घर का बना स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना दिया जाता है। किमत भी बहुत कम है। फुल प्लेट 50 रुपए तो हाफ प्लेट 30 रुपए। शुरुआत में ये दिन के 100 रुपए ही कमा पाते थे। लेकिन एक दिन उन्होंने एक पेड़ के नीचे अपनी ऑल्टो कार का ढाबा खड़ा किया। यहां अचानक लोग आकर्षित हुआ और स्वादिष्ट खाने व कम कीमत के लालच में रोज आने लगे।

    स्वादिष्ट और सस्ते खाने पर टूट पड़ते हैं लोग

    ममता का ‘विष्णु ढाबा’ पिछले डेढ़ महीने में टॉप शेर खानियां इलाके में बड़ा फेमस हो गया है। यह रोज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। इस ढाबे पर खाने की तैयारी में ममता, उनके पति और दो बच्चे सुबह से लगे रहते हैं। भोजन की थाली में ‘राजमा’, ‘चना दाल’, ‘छोले दाल’, ‘कड़ी’, ‘अंबल’ और ‘चावल’, अचार और करी जैसी चीजें होती हैं।

    ममता के पति नीरज शर्मा कहते हैं कि आपके अंदर काम करने का जुनून होना चाहिए। फिर आप सम्मान और धन दोनों कहीं से भी कमा सकते हैं। हमारा भी यही प्रयास रहा है। हमे इस बात की खुशी है कि दूसरों के पेट भरते-भरते हमारे घर का पेट भी भर रहा है।

  • छात्रा ने उठाया लड़की होने का फायदाˈ परीक्षा कॉपी में लिखी ऐसी बात। मास्टर जी के उड़ गए तोते।ˌ

    छात्रा ने उठाया लड़की होने का फायदाˈ परीक्षा कॉपी में लिखी ऐसी बात। मास्टर जी के उड़ गए तोते।ˌ

    छात्रा ने उठाया लड़की होने का फायदाˈ परीक्षा कॉपी में लिखी ऐसी बात। मास्टर जी के उड़ गए तोते।ˌ

    परीक्षा को लेकर हर छात्र बड़ा नर्वस होता है। खासकर जो लोग पढ़ाई कर नहीं पाते उन्हें फेल होने का डर सताता है। ऐसे में पास होने की जुगाड़ में वह अपनी ऑनसर सीट में बड़ी मजेदार बातें लिख देते हैं। ताजा मामला शाहजहांपुर का है। यहां हाल ही में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हुई। इस समय उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है।

    छात्रा ने ऑनसर सीट में लिखी मजेदार चीज

    बीते शुक्रवार (24 मार्च) जीआईसी में जीव विज्ञान की ऑनसर सीट की चेकिंग हुई। इस दौरान एक उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने पास होने की गुहार लगाते हुए बड़ी मजेदार बातें लिखी। उसकी लिखी बातें सुनकर सोशल मीडिया पर हर कोई लोटपोट हो गया। छात्रा ने अपने लड़की होने का फायदा उठाया और ऑनसर सीट में कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर आपको यकीन नहीं होगा।

    छात्रा ने ऑनसर सीट में लिखा “सर जी हमको जीव विज्ञान से संबंधित कुछ नहीं आता। हमारा घर स्कूल से इतना दूर है कि हम रोज स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। घर पर खाना बनाने में ही लेट हो जाता है। हम लड़कियों को तो आप जानते हैं कितना काम होता है।” लड़की की लिखी ये बातें अब सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा गुदगुदा रही है।

    ऐसी बातें भी लिखते हैं छात्र

    टीचर प्रेमशंकर बताते हैं कि ऑनसर सीट में अक्सर ऐसे मैसेज मिलते रहते हैं। कुछ छात्र को ऑनसर सीट में पैसे तक रख देते हैं। वहीं कुछ घर की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पास होने की गुहार लगाते हैं। कुछ तो आत्महत्या कर लेने की धमकी तक दे देते हैं। इसके अलावा कुछ छात्र टीचर को धमकी भी देते हैं।

    एक टीचर ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका में योगी और मोदी के नाम की धमकी दे दी थी। उसने लिखा “अगर मुझे फेल कर दिया तो मैं योगी जी और मोदी जी से आपकी शिकायत कर दूंगा। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।” वैसे ऑनसर सीट में ऐसे धमकी भरे संदेश भी अब आम हो गए हैं।

    तेजी से चल रही मूल्यांकन प्रक्रिया

    बताते चलें कि शाहजहांपुर जिले में कॉपी चेकिंग के लिए जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, एबीरिच इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज समेत टोटल 6 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लगबग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। आधी से अधिक चेकिंग हो गई है। हालांकि कुछ टीचर अनुपस्थित है जिसके चलते कार्य तेजी से नहीं हो पा रहा है।

    डीआईओएस शौकीन सिंह के अनुसार ऑनसर सीट की चेकिंग के लिए ना आने वाले टीचर्स पर कार्रवाई हो सकती है। वैसे क्या आप ने कभी अपनी ऑनसर सीट में टीचर के लिए कुछ मजेदार संदेश लिखा है?

  • नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ 70 सालों सेˈ कर रहा था मंदिर की रखवाली अंतिम यात्रा में इंसानों की भीड़ देखकर हर कोई हैरानˌ

    नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ 70 सालों सेˈ कर रहा था मंदिर की रखवाली अंतिम यात्रा में इंसानों की भीड़ देखकर हर कोई हैरानˌ

    नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ 70 सालों सेˈ कर रहा था मंदिर की रखवाली अंतिम यात्रा में इंसानों की भीड़ देखकर हर कोई हैरानˌ

    मगरमच्छ की गिनती दुनिया की सबसे खतरनाक जानवरों में होती है और यह मांसाहारी भी होते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा भी शाकाहारी मगरमच्छ था जो केवल चावल और गुड़ का प्रसाद ग्रहण करता था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं केरल के शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया के बारे में जिसका कासरगोड के श्री आनंदपद्मनाभ स्वामी मंदिर में सोमवार को निधन हो गया है। बता दें, यह मगरमच्छ करीब 70 साल से इस गुफा की रक्षा करता था।

    बाबिया के निधन से मंदिर के पुजारी दुखी है। कहा जाता है कि यह मगरमच्छ अनंतपुरा झील में रहकर ही मंदिर परिसर की रखवाली करता था। बता दे उसके निधन के बाद पुजारियों ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम यात्रा निकाली और परिसर के पास ही उसे दफना दिया।

    केवल प्रसाद ही ग्रहण करता था बाबिया
    मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, यह मगरमच्छ मंदिर में चढ़ाए गए चावल और गुड़ का ही सेवन करता था। वह शनिवार से लापता था, इसके बाद रविवार 11:30 बजे नदी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद मंदिर ने पशुपालन विभाग और पुलिस को सूचना दी तो पता चला कि बाबिया अब इस दुनिया में नहीं रहा। बता दे मगरमच्छ के अंतिम दर्शन के लिए कई राजनेता भी शामिल हुए और कई भक्त भी यहां पर दिखाई दिए।

    babiya

    जब कई भक्त यहां पर अंतिम दर्शन के लिए आए तो मंदिर में बाबिया के शव को झील से हटाकर खुली जगह पर रख दिया गया, ताकि सभी लोग उसके अंतिम दर्शन कर पाए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी पहुंची जिन्होंने बाबिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “मगरमच्छ 70 सालों से मंदिर में रहता था। भगवान उसे मोक्ष दे।” वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्र ने कहा कि, “लाखों भक्तों ने मगरमच्छ के दर्शन किए। बाबिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

    भावुक हुए मंदिर के पुजारी
    बता दें, इस दौरान पुजारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह से शाकाहारी था। वह जल में रहने वाली मछली और अन्य जीवों को नहीं खाता था। वह केवल प्रसाद ग्रहण हीं करता था। बाबिया हमेशा गुफा में रहता था और दिन में दो बार मंदिर के दर्शन के लिए गुफा से निकलता था। इसके थोड़ी देर बाद में वह फिर वापस अंदर चला जाता था। कई लोग मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ इस मगरमच्छ को भी देखने आते थे।



    लोगों का दावा है कि मगरमच्छ ने आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कहा जाता है कि, कई सालों पहले एक महात्मा इसी मंदिर में तपस्या कर रहे थे। तभी यहां पर भगवान श्री कृष्ण बच्चे का रूप रखकर महात्मा को परेशान करने लगे। ऐसे में महात्मा उनसे नाराज हो गए और उन्होंने कृष्ण को तालाब में धक्का दे दिया। लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह भगवान को ढूंढने लगे, लेकिन पानी में कोई नहीं मिला।

    इस घटना के बाद पास में एक गुफा दिखाई दी। मान्यता है कि इसी गुफा से भगवान गायब हो गए थे। कुछ दिनों बाद यहां से मगरमच्छ आने-जाने लगा। यहां पर पूजा करने वाले पुजारियों का कहना है कि, “झील में रहने वाला यह तीसरा मगरमच्छ था, लेकिन वहां पर दिखाई एक ही मगरमच्छ देता था।”

  • मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बारˈ नहाती है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछताˌ

    मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बारˈ नहाती है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछताˌ

    मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बारˈ नहाती है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछताˌ

    कहते हैं किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपको एडजस्ट करने की आदत होना चाहिए। कोई भी दो इंसान एक जैसे नहीं होते हैं। उनका रहन सहन और सोच विचार एक दूसरे से बेहद अलग होते हैं। ऐसे में कई लोग अपने रिश्ते को बचाने के लिए सामने वाले की कई बुराइयां सहन कर लेते हैं। लेकिन क्या होगा जब ये बुराई आपकी बर्दास्त से बाहर हो?

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक बॉयफ्रेंड ने अपनी दुखभरी व्यथा सुनाई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड की एक बुरी आदत से काफी दुखी हुई। उसकी प्रेमिका को नहाना पसंद नही है। अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। बहुत से लोगों को नहाना अच्छा नहीं लगता है। और एक दो दिन ना नहाओ तो चलता है। लेकिन भाई साहब क्या होगा जब कोई शख्स दो–दो हफ्ते तक ना नहाए?

    दो हफ्ते में एक बार नहाती है गर्लफ्रैंड

    इस दुखियारे प्रेमी का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड दो हफ्ते में सिर्फ एक बार नहाती है। उसने सोशल मीडिया फोरम रिडिट पर अपनी अनोखी प्रेम कहानी सुनाई है। शख्स ने बताया कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। यह रिश्ता 3 साल पुराना है। वह उसके साथ काफी खुश था। लेकिन हाल ही में वह अपनी प्रेमिका के साथ एक ही घर में शिफ्ट हुआ। दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। साथ रहने के दौरान बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका की कुछ अजीब और बेहद बुरी आदतों के बारे में पता चला।

    बॉयफ्रेंड ने पाया कि उसकी प्रेमिका दो हफ्तों में सिर्फ एक बार नहाती है। उसे नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। कितने दिनों तक ना नहाने की वजह से उसके पास से बदबू आती है। शुरुआत में तो बॉयफ्रेंड ने इसे बर्दाश्त करने की कोशिश की। हालांकि जब गर्लफ्रेंड की बदबू बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने सोफे पर सोना शुरू कर दिया। हालांकि जब भी अपनी गर्लफ्रेंड के पास जाता है तो वह बहुत बदबू मारती है। उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को नहाने के लिए कहा लेकिन वह गुस्सा होकर उस पर चिल्लाने लगती है।

    कहानी सुन हैरान रह गए लोग

    बॉयफ्रेंड को आप समझ में नहीं आ रहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का क्या करें। वह उस से बहुत प्यार करता है लेकिन उसके ना नहाने की आदत से भी बड़ा परेशान रहता है। उसने इस मामले पर लोगों से सजेशन मांगा है। लोग भी उसी गर्लफ्रेंड की इस आदत के बारे में जानकर हैरान है। वह अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा “नहाने से हमारी बॉडी स्वस्थ और साफ रहती है। रोज नहाना बेहद जरूरी है। इससे वह खुद तो बीमार होगी ही, लेकिनआपको भी बीमार कर सकती है।” दूसरा यूजर कहता है “रोज ना नहाना बहुत ही घिनौना है। आप आखिर उसके साथ ऐसे जीवनभर कैसे रह सकते हैं।उसे लास्ट वार्निंग दीजिए और ना माने तो छोड़ दीजिए।”

    वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आप इस दुखी बॉयफ्रेंड को क्या सलाह देंगे? अपने जवाब हमें कमेंट में जरूर बताएं।

  • नौकर रोज़ स्वादिष्ट मटन खिलाकर मालकिन कोˈ करता था खुश 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादीˌ

    नौकर रोज़ स्वादिष्ट मटन खिलाकर मालकिन कोˈ करता था खुश 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादीˌ

    नौकर रोज़ स्वादिष्ट मटन खिलाकर मालकिन कोˈ करता था खुश 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादीˌ

    शादी जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। ऐसे में हर लड़की अपने लिए सोच समझकर जीवनसाथी चुनती हैं। कई बार माँ बाप लड़की की शादी उम्र में बड़े आदमी से करवा देते हैं। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब उस आदमी की कोई सरकारी नौकरी हो या वह बहुत अमीर हो। लेकिन क्या आप ने कभी किसी जवान लड़की को अधेड़ उम्र के नौकर से शादी करते देखा है? वह भी अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज।

    दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी लव स्टोरी बड़ी वायरल हो रही है। इस प्रेम कहानी में प्रेमिका की उम्र 22 साल है जबकि प्रेमी 55 वर्ष का है। मतलब दोनों में लगभग 33 साल का अंतर है। लड़की का नाम आलिया है तो लड़का या फिर कहे आदमी का नाम रफीक है। रफिक कभी आलिया के घर नौकर हुआ करता था, लेकिन अब उसका पति बन गया है। तो आखिर कैसे एक नौकर ने जवान और खूबसूरत लड़की को पटा लिया? चलिए जानते हैं।

    22 की लड़की ने की 55 के नौकर से शादी

    आलिया और रफीक की लव स्टोरी को पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। यह कपल भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है। सैयद को दिए इंटरव्यू में दोनों ने अपनी प्रेम कहानी से पर्दा उठाया। इन दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शे में हुई थी। यहां एक लड़का आलिया को घूर रहा था। ऐसे में रफीक ने उसकी पिटाई कर दी थी।

    इसके बाद रफीक आलिया को देखने लगा। ऐसे में आलिया ने उसे थप्पड़ मार दिया। फिर रफीक ने आलिया के घर तक पीछा किया। बाद में वह घर लौट गया। इसके बाद रफीक अक्सर आलिया के घर आने जाने लगा। एक दिन उसने आलिया से कहा कि वह नौकरी की तलाश कर रहा है। घर का सारा काम कर सकता है। खाना भी अच्छा बनाता है। इसके बाद आलिया ने उसे अपने घर पर नौकर बनाकर रख लिया।

    मटन खाकर हुआ प्यार

    एक दिन रफीक ने आलिया के कहने पर हांडी मटन बनाया। यह मटन आलिया को इतना अच्छा लगा कि उसे रफीक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी आगे बड़ी और इन्होंने शादी कर ली। अब रफीक घर का सारा काम करता है। जबकि आलिया घर का खर्चा चलाती है। इनकी प्रेम कहानी को आप विस्तार से इस वीडियो में देख सकते हैं।

    यहां देखें कैसे नौकर के प्यार में पड़ी आलिया

    https://youtube.com/watch?v=Q2C0xQ_B6mI

    यह लव स्टोरी सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है। इसे देख लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे सच्चा प्यार बताया तो कोई बोला आलिया को एक स्थायी नौकर फ्री में चाहिए था इसलिए उसने शादी कर ली। कहीं और शादी कर जाती तो घर का सारा काम उसे ही करना पड़ता।

  • शेर को कुत्ते की तरह सहला रहीˈ थी लड़की लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजरˌ

    शेर को कुत्ते की तरह सहला रहीˈ थी लड़की लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजरˌ

    शेर को कुत्ते की तरह सहला रहीˈ थी लड़की लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजरˌ

    शेर जंगल का राजा होता है। उससे जंगल के सभी जानवर खौफ खाते हैं। वह बड़ा खतरनाक शिकारी होता है। एक बार किसी पर हमला कर दे तो उसका बचना लगभग असंभव होता है। कोई भी उसके नजदीक जाने से पहले दस बार सोचता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो ना सिर्फ शेर के पास गई, बल्कि उसे प्यार से कुत्ते की तरह पुचकारने भी लगी। फिर शेर ने जो किया वह देख आप यकीन नहीं करेंगे।

    रील्स बनाने शेर के पास गई लड़की

    दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खूंखार शेर के सामने खड़ी है। इस शेर के पास एक शेरनी भी बैठी दिखाई दे रही है। कुछ शेर पीछे पिंजरे में भी है। लेकिन लड़की के पास खड़ा शेर पिंजरे के बाहर है। यह लड़की बड़े ही आत्मविश्वास के साथ शेर के पास खड़ी होती है। उसके साथ रील्स बनाना चाहती है।

    वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि लड़की बड़े प्यार से शेर का सिर सहलाती है। वह उसे ऐसे पुचकारती है जैसे वह कोई शेर नहीं बल्कि पालतू कुत्ता हो। शेर से इस तरह प्यार करते हुए वह एक शानदार रील्स बनाने की उम्मीद रखती है। हालांकि यहां हैरान करने वाली बात शेर का रिएक्शन होता है। लड़की के इतने करीब आने और उसे छूने के बावजूद वह गुस्सा नहीं होता है। शायद उसे भी लड़की का इस तरह सहलाना पसंद आ रहा है।

    शेर ने दिखाए खतरनाक दांत तो डर गई

    हालांकि शेर इस दौरान मुंह फाड़कर बगासी जरूर लेता है। शेर के बगासी लेने पर उसे खतरनाक दांत दिखते हैं। इन्हें देख लड़की डर जाती है और शेर से थोड़ा दूर चली जाती है। इसके बाद क्या हुआ वह हम नहीं जान पाते हैं क्योंकि फिर वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर k4_khaleel नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो पर लोग कई दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा “रील्स बनाने के चक्कर में ये लड़की किसी दिन शेर के मुंह का निवाला बनेगी” दूसरे यूजर ने लिखा “लगता है शेर का पेट भरा था। वरना इस लड़की की बोटी बोटी नोच लेता।” एक और शख्स कमेंट कर लिखता है “आजकल की जनरेशन को हो क्या गया है? सेल्फी और रील्स के चक्कर में बहुत खतरे मोल ले रहे हैं।”

    यहां देखें लड़की और शेर का वीडियो

    वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

  • एक राजा ने सपने में देखा,उससे एकˈ परोपकारी साधु कह रहा था कि, बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्युˌ

    एक राजा ने सपने में देखा,उससे एकˈ परोपकारी साधु कह रहा था कि, बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्युˌ

    एक राजा ने सपने में देखा,उससे एकˈ परोपकारी साधु कह रहा था कि, बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्युˌ

    एक राजा ने सपने में देखा,उससे एक परोपकारी साधु कह रहा था कि, बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी। वह सर्प अमुक पेड़ की जड़ में रहता है। वह तुमसे पूर्व जन्म की शत्रुता का बदला लेना चाहता है।सुबह हुई……… राजा सोकर उठा। और सपने की बात अपनी आत्मरक्षा के लिए क्या उपाय करना चाहिए? इसे लेकर विचार करने लगा।

    सोचते सोचते राजा इस निर्णय पर पहुंचा कि मधुर व्यवहार से बढ़कर शत्रु को जीतने वाला और कोई हथियार इस पृथ्वी पर नहीं है। उसने सर्प के साथ मधुर व्यवहार करके उसका मन बदल देने का निश्चय किया।

    शाम होते ही राजा ने उस पेड़ की जड़ से लेकर अपनी शय्या तक फूलों का बिछौना बिछवा दिया, सुगन्धित जलों का छिड़काव करवाया, मीठे दूध के कटोरे जगह जगह रखवा दिये और सेवकों से कह दिया कि रात को जब सर्प निकले तो कोई उसे किसी प्रकार कष्ट पहुंचाने की कोशिश न करें।

    रात को सांप अपनी बांबी में से बाहर निकला और राजा के महल की तरफ चल दिया। वह जैसे आगे बढ़ता गया, अपने लिए की गई स्वागत व्यवस्था को देख देखकर आनन्दित होता गया। कोमल बिछौने पर लेटता हुआ मनभावनी सुगन्ध का रसास्वादन करता हुआ, जगह-जगह पर मीठा दूध पीता हुआ आगे बढ़ता था।

    इस तरह क्रोध के स्थान पर सन्तोष और प्रसन्नता के भाव उसमें बढ़ने लगे। जैसे-जैसे वह आगे चलता गया, वैसे ही वैसे उसका क्रोध कम होता गया। राजमहल में जब वह प्रवेश करने लगा तो देखा कि प्रहरी और द्वारपाल सशस्त्र खड़े हैं, परन्तु उसे जरा भी हानि पहुंचाने की चेष्टा नहीं करते।

    यह असाधारण सी लगने वाले दृश्य देखकर सांप के मन में स्नेह उमड़ आया। सद्व्यवहार, नम्रता, मधुरता के जादू ने उसे मंत्रमुग्ध कर लिया था। कहां वह राजा को काटने चला था, परन्तु अब उसके लिए अपना कार्य असंभव हो गया। हानि पहुंचाने के लिए आने वाले शत्रु के साथ जिसका ऐसा मधुर व्यवहार है, उस धर्मात्मा राजा को काटूं तो किस प्रकार काटूं? यह प्रश्न के चलते वह दुविधा में पड़ गया।

    राजा के पलंग तक जाने तक सांप का निश्चय पूरी तरह से बदल गया। उधर समय से कुछ देर बाद सांप राजा के शयन कक्ष में पहुंचा। सांप ने राजा से कहा, राजन! मैं तुम्हें काटकर अपने पूर्व जन्म का बदला चुकाने आया था, परन्तु तुम्हारे सौजन्य और सद्व्यवहार ने मुझे परास्त कर दिया।

    अब मैं तुम्हारा शत्रु नहीं मित्र हूं। मित्रता के उपहार स्वरूप अपनी बहुमूल्य मणि मैं तुम्हें दे रहा हूं। लो इसे अपने पास रखो। इतना कहकर और मणि राजा के सामने रखकर सांप चला गया। यह महज कहानी नहीं जीवन की सच्चाई है ।सदव्यवहार कठिन से कठिन कार्यों को सरल बनाने का माद्दा रखता है। यदि व्यक्ति व्यवहार कुशल है तो वह सब कुछ पाने में कामयाब होता है जिसे पाने की वह हार्दिक इच्छा रखता है।

  • गधी का दूध 7000 रुपये लीटर: हैरानˈ करने वाली वजह जो आपको रातों की नींद उड़ा देगी!ˌ

    गधी का दूध 7000 रुपये लीटर: हैरानˈ करने वाली वजह जो आपको रातों की नींद उड़ा देगी!ˌ

    गधी का दूध 7000 रुपये लीटर: हैरानˈ करने वाली वजह जो आपको रातों की नींद उड़ा देगी!ˌ

    आज मिल्क डे है, और इस खास मौके पर हम आपको दूध से जुड़ी एक ऐसी हैरतअंगेज बात बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। घरों में तो गाय या भैंस का दूध ही चलता है, लेकिन क्या पता था कि एक ऐसा जानवर भी है जिसका दूध 7000 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है?

    ये जानवर है गधी, जो आमतौर पर बोझ ढोने के लिए मशहूर है। इसे ज्यादा उपयोगी नहीं समझा जाता, लेकिन फिर भी इसका दूध इतना महंगा क्यों, इसके पीछे कुछ गजब की वजहें छिपी हैं।

    गधी के दूध की अनोखी खासियत

    गधी के दूध की असली ताकत ये है कि इसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। इसी वजह से ब्यूटी इंडस्ट्री इसे हाथों-हाथ लेती है और अपने स्पेशल प्रोडक्ट्स में मिलाती है।

    डिमांड में उछाल, कीमतें आसमान छू रही

    अब इस बिजनेस की बात करें तो गधी के दूध की डिमांड दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। एक लीटर की कीमत 5000 से 7000 रुपये तक पहुंच गई है। शहरों में, खासकर बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे आईटी हब्स में ये काफी पॉपुलर हो रहा है। गधी का दूध बेचकर मोटी कमाई हो सकती है, लेकिन प्रोसेसिंग के बाद कीमतें और ज्यादा हो जाती हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इससे बना पनीर 65,000 रुपये प्रति किलो तक बिकता है, जबकि दूध का पाउडर तो 1 लाख रुपये किलो तक पहुंच जाता है।

    इस्तेमाल की अनगिनत जगहें

    ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा गधी के दूध के और भी फायदे हैं। इसमें भरपूर प्रोटीन और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर डाइजेशन की प्रॉब्लम्स दूर करते हैं। लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले लोग जो गाय-भैंस का दूध नहीं पी सकते, वे इसे आसानी से ले सकते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड शुगर, ब्लड सर्कुलेशन और बॉडी में सूजन जैसी दिक्कतों को कम करने में भी मददगार हैं।

  • सपने में रोमांस करना पति को पड़ाˈ भारी, बीवी ने कर दिया खौफनाक कांड!ˌ

    सपने में रोमांस करना पति को पड़ाˈ भारी, बीवी ने कर दिया खौफनाक कांड!ˌ

    सपने में रोमांस करना पति को पड़ाˈ भारी, बीवी ने कर दिया खौफनाक कांड!ˌ

    पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास की नींव पर टिका होता है। अगर इस नींव में जरा सी भी दरार आ जाए, तो रिश्तों का खूबसूरत महल चंद पलों में ढह सकता है। खासकर जब बात बेवफाई की आती है, तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। लेकिन क्या हो अगर पति ने हकीकत में नहीं, बल्कि सपने में किसी गैर-महिला के साथ रोमांस किया हो? क्या तब भी पत्नी अपने पति को सजा दे सकती है? आइए, आपको बताते हैं एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला।

    सपने में गैर-महिला, बीवी ने दी खौफनाक सजा

    बोलिविया के ला पाज शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल के शख्स को उसकी पत्नी ने सिर्फ इसलिए खौलता पानी डालकर जख्मी कर दिया, क्योंकि वह नींद में किसी गैर-महिला के साथ रोमांस की बातें बड़बड़ा रहा था। यह सुनकर पत्नी का गुस्सा ऐसा भड़का कि उसने तुरंत किचन में जाकर पानी उबाला और सोते हुए पति पर डाल दिया। इस हादसे में पति की पीठ, हाथ और कमर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

    नींद में बड़बड़ाहट बनी मुसीबत

    यह पूरा वाकया तब हुआ, जब पति रात को गहरी नींद में था। पत्नी के मुताबिक, वह नींद में किसी दूसरी महिला से प्यार का इजहार कर रहा था। उसकी ये बातें सुनकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने बिना देर किए किचन में पानी गर्म किया और पति पर डाल दिया। पति की चीख-पुकार से मोहल्ले वाले भी जाग गए, और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पहले भी कर चुकी है खतरनाक हरकत

    पुलिस को इस घटना की जानकारी खुद पति ने अस्पताल के बेड से दी। ला पाज की स्पेशल क्राइम फाइटिंग फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर जुआन जोस डोनियर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब इस महिला ने अपने पति के साथ ऐसी हरकत की हो। इससे पहले भी वह शराब के नशे में पति को आग लगाने की कोशिश कर चुकी है। इस बार खौलते पानी से हमला कर उसने अपने गुस्से को और खतरनाक रूप दे दिया।

  • बाढ़ में डूबा 12 करोड़ का सोना-चांदी,ˈ दुकानदार की जिंदगी तबाह; लोग कीचड़ में ढूंढ रहे खजानाˌ

    बाढ़ में डूबा 12 करोड़ का सोना-चांदी,ˈ दुकानदार की जिंदगी तबाह; लोग कीचड़ में ढूंढ रहे खजानाˌ

    बाढ़ में डूबा 12 करोड़ का सोना-चांदी,ˈ दुकानदार की जिंदगी तबाह; लोग कीचड़ में ढूंढ रहे खजानाˌ

    प्राकृतिक आपदाएं न सिर्फ प्रकृति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि कई बार लोगों की जिंदगी को पलभर में उजाड़ देती हैं। हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ ने देश-दुनिया में भारी तबाही मचाई है। लोगों के घर, दुकानें और सार्वजनिक स्थान पानी की चपेट में आ गए। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना चीन में हुई, जहां अचानक आई बाढ़ ने एक ज्वेलरी दुकान को तहस-नहस कर दिया और करीब 20 किलो सोना-चांदी बहाकर ले गई।

    अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही

    चीन के शांक्सी प्रांत के वूची काउंटी में सुबह-सुबह बाढ़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोई भी इस आपदा के लिए तैयार नहीं था। सबसे ज्यादा नुकसान हुआ स्थानीय ज्वेलरी शॉप Laofengxiang को, जहां पानी ने दुकान में घुसकर करोड़ों की कीमती ज्वेलरी को बहा ले गया। दुकान के मालिक ‘ये’ ने बताया कि बाढ़ की चेतावनी के बाद कर्मचारियों ने रात दुकान में ही बिताई थी, लेकिन गहनों को तिजोरी में रखने का वक्त नहीं मिला।

    पानी ने कुछ ही मिनटों में दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पानी 1 मीटर से ज्यादा ऊंचा हो गया और डिस्प्ले पर रखे गहने, ट्रे, डिब्बे और यहां तक कि मुख्य तिजोरी भी बह गई। तिजोरी में नया स्टॉक, पुराना सोना और भारी मात्रा में नकदी थी, जिसका कुल मूल्य 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा था।

    सिर्फ 1 किलो गहनों की रिकवरी

    The Standard की रिपोर्ट के अनुसार, दुकान का मालिक, उसका परिवार और स्टाफ दो दिन से लगातार मलबे में गहनों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक सिर्फ 1 किलो गहने ही मिल पाए हैं। बाढ़ के दौरान बिजली चली गई थी, जिससे सीसीटीवी सिस्टम भी बंद हो गया। इस वजह से यह पता नहीं चल सका कि गहने कहां गए या किसी ने मौके का फायदा उठाकर उन्हें चुरा लिया। स्थानीय पुलिस की अपील के बाद कुछ लोगों ने अपने पास मिले गहने लौटाए हैं, लेकिन ज्यादातर का अब तक कोई सुराग नहीं है।

    कीचड़ में खजाने की खोज

    जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, दर्जनों लोग मलबे और कीचड़ में गहनों की तलाश में जुट गए। कुछ ने तो मेटल डिटेक्टर तक का इस्तेमाल शुरू कर दिया। दुकान के मालिक का कहना है कि कई लोगों ने दूसरों को गहने उठाते देखा, लेकिन कोई भी इन्हें लौटाने को तैयार नहीं है। स्थानीय प्रशासन, मार्केट सुपरविजन ब्यूरो और पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहे हैं। दुकानदार और उसका परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि शायद कुछ और गहने मिल जाएं।