Category: Gazab

  • हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण

    हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण

    क्या आपके भी नाखूनों पर, जहां से नाखून निकलते हैं, वहां पर सफेद निशान बने हुए हैं। अगर ऐसा है तो फिर आज जान लीजिए कि यह क्यों बनते हैं वरना बाद में पछताएंगे।

    हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण
    Image Source : PEXELSप्रतीकात्मक फोटो

    हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक ऐसी कई चीजों को देखता है जो नॉर्मल नहीं होता है मगर लोग उसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं करते हैं और उन्हें अनदेखा कर देता है। कई बार इंसान अपने शरीर को लेकर भी ऐसा करता है। शरीर में कुछ बदलाव या फिर कुछ ऐसा दिखता है जिसको लेकर उसके मन में सवाल उठने चाहिए और उसके जवाब भी उसको खोजने चाहिए मगर लोग ऐसा नहीं करते हैं और उसे इग्नोर कर देते हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं। आज हम आपको नाखूनों को लेकर कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे आपने पहले शायद नोटिस तक नहीं किया होगा और अगर नोटिस किया होगा तब भी उसका कारण नहीं पता होगा।

    नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेद निशान?

    आपने देखा होगा कि कई लोगों के नाखूनों पर एक सफेद रंग का निशान होता है। जहां से नाखून निकलते हैं, अकसर वहां पर यह निशान देखने को मिलते हैं। शायद आपके नाखूनों पर भी यह निशान हो लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दरअसल यह निशान ल्यूकोनीशिया के कारण होते हैं जो एक आम बिमारी है। जहां से नाखून निकलते हैं, वहां पर अगर सफेद निशान है तो यह ‘ट्रू ल्यूकोनीशिया’ के कारण है। वहीं अगर सफेद धब्बे नाखूनों के नीचे वाले स्किन में बने हैं तो यह ‘अपेरेंट ल्यूकोनीशिया’ के कारण होता है औ अगर यही धब्बे नाखून की सतह पर हैं तो यह स्यूडोल्यूकोनीशिया के कारण होते हैं।

    किन वजहों से होता है ल्यूकोनीशिया?

    अब आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि ल्यूकोनीशिया किस वजह से होता है तो आइए इसके बारे में बताते हैं। इसके पीछे एक कारण एलर्जी हो सकती है। नाखूनों पर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स के कारण एलर्जी हो सकता है और ऐसे धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा कोई चोट भी इन धब्बों के बनने का कारण बन सकता है। कभी-कभी किसी फंगल इंफेक्शन के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा कई बार दवाओं के साइडइफेक्ट के कारण भी ऐसा हो जाता है।

  • इस झील में कैद है अरबों रुपएˈ का खजाना, इसकी सुरक्षा करता है भयंकर काला नाग

    इस झील में कैद है अरबों रुपएˈ का खजाना, इसकी सुरक्षा करता है भयंकर काला नाग

    इस झील में कैद है अरबों रुपएˈ का खजाना, इसकी सुरक्षा करता है भयंकर काला नाग

    हमारे देश मे कई सारी ऐसी जगह हैं जहां पर अरबों रूपये का खजाना छिपा है। हमने कई बार अपने बडे बुजुर्गों से भी यह सुना है कि जमीन में कई सारा खजाना है। इसी के साथ कहीं कहीं ऐसी घटनाएं भी हमारे सामने जहां पर हमारे सामने धन निकला है। इसी क्रम में आज मैं आप लोगों को एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहा हैं जहां पर एक झील में काफी सारा खजाना छिपा है।

    इस खजाने का जो रखवाला है इसके बारे में सुनकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा। क्योंकि इस खजाने की रखवाली एक बहुत बड़ा नाग करता है। यह झील हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पहाड़ों पर स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश की मण्डी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो रोहांडा के घने जंगलों में स्थित हैं। हालांकि यहां पर पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। 

    यहां पर बने प्रसिद्ध मंदिर के पास में ही एक कमरुनाग झील हैं इस झील में भक्त लोग सोनें और चांदी की चीजे डालते हैं। दोस्तों बता दें कि यह परम्परा सदियों से चली आ रही हैं बताया जाता है कि इस झील के नीचे खरबों रूपयों का खजाना छिपा हुआ है।

    कहा जाता है कि खजाने का मालिक देवताओं को माना जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस खजाने की निगरानी एक बड़ा नाग कर रहा है। साथ ही कहा जाता है कि यहां पर आकर कोई भी मनोकामना मांगने भगवान उसकी सारी इच्छाए पूरी करते है। जब इन लोगों की मनोकामना पूरी होती है तो लोग यहां पर आकर सोने चांदी के आभूषण इस झील मे चढ़ाते हैं।

  • ऐसा अनोखा टैलेंट तो आपने भी पहलेˈ नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

    ऐसा अनोखा टैलेंट तो आपने भी पहलेˈ नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

    एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के का ऐसा टैलेंट देखने को मिला जो आपने भी कभी नहीं देखा होगा। इसी वजह से वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

    ऐसा अनोखा टैलेंट तो आपने भी पहलेˈ नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
    Image Source : X/@RAREINDIANCLIPSवायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

    सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें और ऐसे-ऐसे वीडियो या फिर फोटो देखने को मिल जाती हैं जो आपने कभी सोची तक नहीं होती है। जो लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि उनकी फीड पर भी हर दिन ऐसे तमाम पोस्ट आते होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत समेत लोगों की खूबियों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

    लड़ने ने ऐसा क्या किया?

    अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपनी पीठ की हड्डी को अलग शेप में करता है और उस हड्डी से एक दीवार पर रखी ईंटों को उठाता है। वो उन ईंटों को अपने स्कैपुला के बीच में फंसाता है और वो ईंटों को इतने जोर से जकड़ता है कि वो ईंट गिरते नहीं हैं और आराम से उन्हें वो उठा लेता है। मतलब हाथों का इस्तेमाल किए बिना वो 4 ईंटों को उठा लेता है और इसी अनोखी खूबी के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यहां देंखें वायरल वीडियो

    आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये किस चीज की ट्रेनिंग कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया सच में बिगनर्स के लिए नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- जन्म के साथ स्किल। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी ऐसा कर सकता हूं।