Category: Dharam

  • पर्स में इन चीज़ों को रखने सेˈ घर में आती है कंगाली, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह ग़लतियाँˌ

    पर्स में इन चीज़ों को रखने सेˈ घर में आती है कंगाली, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह ग़लतियाँˌ

    पुरूष हो चाहे महिला हर किसी की वॉलेट पर पैसे रखने की आदत होती है। जबकि कई बार ऐसा हो जाता है कि लोगों के पर्स में पैसे नहीं टिकते नहीं हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको पर्स से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। इन उपायों  से आपके धन और पैसों को बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं , आखिर क्या हैं पर्स से जुड़े वास्तु टिप्स…

    इन चीजों को अपने पर्स में कभी ना दें जगह…

    पर्स में इन चीज़ों को रखने सेˈ घर में आती है कंगाली, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह ग़लतियाँˌ
    • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में सिर्फ और सिर्फ पैसे ही रखने चाहिए, इसके अलावा किसी भी दूसरे चीज को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है।
    • कई लोग होते हैं, जिन्हें अपने पर्स या वॉलेट में चाबी रखने की आदत होती है, जबकि पर्स में कभी भी चाबी या धातु का सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है और फिजूल खर्ची की संभावना बनी रहती है। लिहाजा कभी भी अपने पर्स में चाबी जैसी चीजें ना रखें।
    •  पर्स में पैसों के साथ फोन बिल, सामान का बिल या बिजली बिल जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, वॉलेट में कभी भी बिल ना रखें।
    • कई लोग पैसे वॉलेट में जरूर रखते हैं, मगर सही ढंग से नहीं रख पाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जब भी पर्स या वॉलेट में पैसे रखें तो सही ढंग से रखें। कभी भी नोटों को तोड़ मरोड़कर नहीं रखना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
    • पर्स में फोटो रखना आम बात है, मगर ध्यान रहे कभी भी अपने पर्स में पूर्वजों या मृत लोगों की तस्वीरें ना रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स या वॉलेट में पैसों के साथ पूर्वजों की फोटो रखने से धन संपत्ति से संबंधी नुकसान होते हैं।
    • वैसे तो सुरक्षा के लिहाज से देखें तो पैसों को हमेशा वॉलेट या पर्स में ही रखना चाहिए, मगर जो पैसे कर्ज या ब्याज के लिए हों उन्हें कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसे पैसों को हमेशा पर्स से बाहर ही रखना चाहिए अन्यथा धन संबंधी हानि हो सकती है।
    • वास्तु शास्त्र के मुताबिक कटे फटे पर्स में पैसे कभी नहीं रखना चाहिए। अगर पर्स कट जाता है तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए।

    पर्स में रखें ये चीजें…

    • कहा जाता है कि अगर वॉलेट में चुटकी भर चावल रखा जाए तो पैसे जल्द खर्च नहीं होते हैं यानी पर्स में पैसा टिका रहता है।
    • पर्स में अगर मां लक्ष्मी की एक छोटी तस्वीर रख लेंगे तो पैसों की बचत होगी और आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी।
    • लाल रंग के एक कागज को पर्स में रखना अचूक टोटका है। इसके लिए आपको एक लाल काजग में अपनी इच्चा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध दें और अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से आपकी इच्छा की पूर्ति होगी।
    • अगर आपके घर में कोई चांदी का सिक्का पड़ा हो तो उसे भी अपने पर्स में रख सकते हैं, इससे धन लाभ होता है। ध्यान रहे सोने या चांदी के सिक्के को अपने पर्स में रखने से पहले इसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर रखें।
  • आचार्य चाणक्य अनुसार हर मनुष्य को कुत्तेˈ से लेनी चाहिए ये 4 सीख जीवन में होंगे कामयाबˌ

    आचार्य चाणक्य अनुसार हर मनुष्य को कुत्तेˈ से लेनी चाहिए ये 4 सीख जीवन में होंगे कामयाबˌ

    आचार्य चाणक्य अनुसार हर मनुष्य को कुत्तेˈ से लेनी चाहिए ये 4 सीख जीवन में होंगे कामयाबˌ

    आचार्य चाणक्य जी अपने समय के सबसे बड़े विद्वान और एक अच्छे नीतिकार हुआ करते थे इन्होंने मनुष्य से जुड़ी हुई बहुत सी बातें बताई हैं जो आजकल के समय में सत्य होती नजर आ रही है इनके द्वारा बताई गई हर बात कलयुग में सच साबित हो रही है आचार्य चाणक्य जी ने “चाणक्य नीति” नामक एक पुस्तक लिखी है जिसमें मनुष्य के जीवन पर आधारित बहुत सी बातें बताई गई है अगर मनुष्य इन सभी बातों को अपने जीवन में अपनाता है तो वह अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बन पाएगा आचार्य चाणक्य जी ने एक साधारण से बालक को मगध का राजा बना दिया था इन्होंने जिस बालक को राजा बनाया था उसका नाम चंद्रगुप्त मौर्य था इन्होंने अपनी बुद्धिमानी से चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बनाया था।

    आचार्य चाणक्य जी द्वारा बताई गई बातें जो मनुष्य अपने जीवन में उतार लेता है उसका जीवन अवश्य सफल होता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आचार्य चाणक्य अनुसार कौन सी चार सीख कुत्ते से लेनी चाहिए इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

    आइए जानते हैं कौन सी 4 सीख कुत्ते से लेना चाहिए

    थोड़े में संतुष्ट हो जाना

    जैसा कि आप लोग जानते हैं कुत्ता एक बुद्धिमान प्राणी होता है उसके अंदर संतुष्ट होने का गुण बहुत महत्वपूर्ण माना गया है कुत्ते को अधिक भूख लगने के बावजूद भी उसको जितना अन्न खाने को मिलता है वह अपने आपको उतने में ही संतुष्ट कर लेता है यहां आचार्य चाणक्य इस बात को बताना चाहते हैं कि मनुष्य को अपनी मेहनत का जितना फल प्राप्त होता है उसको उतने ही फल में संतुष्ट हो जाना चाहिए।

    सतर्क रहना

    आचार्य चाणक्य अनुसार कुत्ता चाहे कितनी भी गहरी नींद में सो रहा हो परंतु वह हमेशा सतर्क रहता है अगर कुत्ते को किसी भी तरह की थोड़ी भी आवाज सुनाई देती है तो वह तुरंत उठ कर बैठ जाता है इसलिए कुत्ते का यह गुण हर मनुष्य को जरूर सीखना चाहिए क्योंकि आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा सतर्क रहता है वह अपने जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाता है।

    स्वामी भक्ति

    आप लोग जानते हैं कि कुत्ते को सबसे वफादार माना गया है आचार्य चाणक्य जी का कहना है कि मनुष्य जिस व्यक्ति के लिए काम करता है और उससे धन प्राप्त करता है तो उस व्यक्ति को कभी भी धोखा नहीं देना चाहिए मनुष्य को अपनी पूरी निष्ठा के साथ कार्य को ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए।

    वीरता

    कुत्ता एक बहुत ही बहादुर प्राणी माना जाता है अगर उसके स्वामी पर किसी प्रकार की विपत्ति आती है तो वह अपनी जान को खतरे में डालकर दुश्मनों पर आक्रमण करता है और अपने स्वामी की रक्षा करता है इससे कुत्ते की वीरता का प्रदर्शन होता है आचार्य चाणक्य जी का कहना है कि वीरता की सीख हमें कुत्ते से लेनी चाहिए हर किसी मनुष्य को परिवार में संकट पर एक वीर की भांति सबसे आगे खड़ा होना चाहिए।

    उपरोक्त जो चार बातें हमने आचार्य चाणक्य जी के अनुसार बताई है अगर यह बातें कोई व्यक्ति अपने जीवन में अपनाता है तो वह हमेशा अपने जीवन में सफलता हासिल करता है उसको अपने जीवन में कामयाबी के मार्ग खुद-ब-खुद हासिल होने लगते हैं।

  • स्त्री और पैसे में से किसी कोˈ चुनना हो तो किसे चुनेंगे आप जानें क्या कहते हैं चाणक्यˌ

    स्त्री और पैसे में से किसी कोˈ चुनना हो तो किसे चुनेंगे आप जानें क्या कहते हैं चाणक्यˌ

    स्त्री और पैसे में से किसी कोˈ चुनना हो तो किसे चुनेंगे आप जानें क्या कहते हैं चाणक्यˌ

    भारत हमेशा से ही ज्ञानियों का देश रहा है। यहाँ एक से बढ़कर एक ज्ञानियों ने जन्म लिया है। प्राचीनकाल से लेकर अब तक यहाँ ज्ञान की कोई कमी नहीं है। आज भी भारत के लोग पूरी दुनिया में अपने ज्ञान की वजह से ही जानें जाते हैं। ज्ञान ही आज के समय में वो कुंजी है, जिसकी मदद से आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। जब ज्ञान की बात की जाती है तो सबसे पहले आचार्य चाणक्य का नाम आता है। आचार्य चाणक्य बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे। इन्होंने अपने जीवन में बहुत ही ज्ञान एकत्र किया था। इन्होंने अपने ज्ञान को अपने तक सीमित ना रखकर लोगों की भलाई के लिए उसे एक पुस्तक का रूप दिया।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि आचार्य चाणक्य को कई विषयों की बहुत अच्छे से जानकारी थी। इन्हें नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र के साथ ही अन्य कई विषयों की भी जानकारी थी। इन्होंने अपने ज्ञान और बुद्धि के दम पर ही चंद्रगुप्त जैसे एक साधारण व्यक्ति को देश का सबसे बड़ा राजा भी बनवाया था, जिनका नाम आज भी लिया जाता है। चंद्रगुप्त को राजा बनाकर ये स्वयं उनके मंत्री बने थे। जब कभी भी चंद्रगुप्त को किसी राय की ज़रूरत होती थी तो ये उन्हें देते थे।

    चाणक्य ने बताई हैं कुछ ख़ास बातें:

    आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातें उस समय कही थी जो आज के समय में भी बिलकुल सही बैठती हैं। आज भी जो उनकी बातों को मानकर उसके हिसाब से काम करता है, उसे जीवन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। चाणक्य ने जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो हर व्यक्ति को जाननी चाहिए। चाणक्य नीति दर्पण के पहले अध्याय के छठे श्लोक में चाणक्य ने स्त्री और पैसे के बारे में कुछ ख़ास बातें बताई हैं। जिसमें यह बताया गया है कि पैसा ज़्यादा ज़रूरी है या स्त्री।

    चाणक्य ने यह भी बताया है कि समय के साथ पैसे की रक्षा कब और कैसे करनी चाहिए। वहीं पैसे और स्त्री में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए तो किसे चुनना बेहतर होगा। वहीं चाणक्य ने यह भी बताया है कि जब बात ख़ुद की रक्षा की आती है तो किसे चुनना चाहिए। अपनी बात को चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है।

    श्लोक:

    आपदार्थे धनं रक्षेच्छ्रीमतां कुत अापदः ।
    कदाचिच्चलते लक्ष्मीःसंचितोऽपिविनश्यति

    अर्थ:

    आचार्य चाणक्य ने बताया है कि पैसे की रक्षा करनी चाहिए यानी पैसे की बचत करना चाहिए। क्योंकि यही पैसा मुसीबत के समय हमारी रक्षा करता है। लेकिन जब स्त्री और पैसे में से किसी एक को चुनने की बात आती है तो पैसा छोड़कर स्त्री को चुनना चाहिए। धर्म और संस्कारों के साथ स्त्री ही आपके परिवार की रक्षा करती है। किसी भी महिला के बिना धर्म-कर्म अधूरे माने जाते हैं और बिना स्त्री के गृहस्थ आश्रम भी पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन जब बात आत्मा को बचाने की आए तो उस समय स्त्री और पैसा दोनो के मोह को छोड़ देना चाहिए। तब ख़ुद को अध्यात्म के दम पर परमात्मा से जोड़ लेना चाहिए।

  • यहां हर साल लगती है सांपों कीˈ अदालत, नाग देवता खुद आकर बताते हैं क्यों काटा थाˌ

    यहां हर साल लगती है सांपों कीˈ अदालत, नाग देवता खुद आकर बताते हैं क्यों काटा थाˌ

    ‘सांपों की अदालत’ ये शब्द सुन आपका दिमाग घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये क्या है और क्यों है? दरअसल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) जिले के लसूड़िया परिहार गांव (Lasudia Parihar Village) में हर साल दिवाली के अगले दिन सांपों की अदालत लगती है। ये प्रथा पिछले 150 सालों से चली आ रही है। यहां बकायदा सांपों की पेशी होती है और उनसे लोगों को डसने की वजह पूछी जाती है। यहां आज भी हजारों सर्पदंश से पीड़ित लोग स्वस्थ होने की कामना लेकर मंदिर में आते हैं।

    मानव के शरीर में आते हैं नाग देवता

    यहां हर साल लगती है सांपों कीˈ अदालत, नाग देवता खुद आकर बताते हैं क्यों काटा थाˌ

    यहां जब अदालत में पेशी लगती है तो मानव के शरीर में नाग देवता आते हैं। इस दौरान वह पीड़ित व्यक्ति को डसने की वजह बताते हैं। कोई बोलत है कि ‘मेरी पूंछ पर पैर रखा था इसलिए डस लिया’ तो वहीं कोई कहता है बहुत परेशान करता था इसलिए काट लिया।’ नागों का यह दरबार दिवाली के अगले दिन पड़वा पर लगता है। शुक्रवार 5 नवंबर को भी गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

    ऐसे लगती है सांपों की अदालत

    madhya-pradesh-mp-sehore-has-snake-court

    सांपों की अदालत शुरू करने से पहले सांप की आकृति स्वरूप बनी थाली को नगाडे़ की तरह बजाना शुरू किया जाता है। इसके बाद जिन लोगों को पहले सांप काट चुका है वह अचानक झूमने लगते हैं। उनमें नाग देवता आ जाते हैं। फिर पंडितजी इन लोगों से बात करते हैं।

    वे मानव शरीर में आए सांपों से पूछते हैं कि तुमने पीड़ित को क्यों काटा था? इस पर नाग देवता जवाब देते हुए अलग अलग कारण बताते हैं। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति वचन देता है कि वह दोबारा कभी सांपों को परेशान नहीं करेगा।

    सांपों की यह अदालत सीहोर जिले से महज 15 किलोमीटर दूर इस गांव में स्थित राम मंदिर में लगती है। गांव के नंदगिरी महाराज बताते हैं कि हमारी तीन पीढ़ी सांपों की पेशी करते आ रही है। सांप की आत्मा सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति के शरीर मे आती है और काटने की वजह बताती है। सांपों की यह अदालत सुबह शुरू होती है और शाम तक चलती रहती है।

    सांपों की अदालत में आते हैं हजारों लोग

    madhya-pradesh-mp-sehore-has-snake-court

    अब इसे अंधविश्वास कहे या आस्था, लेकिन मंदिर में हनुमानजी की मड़िया के सामने सांपों की पेशी में शामिल होने हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इनमें अधिकतर वही लोग होते हैं जिन्हें पहले सांप काट चुका होता है। ऐसे में वह यह जवाब खोजने आते हैं कि उन्हें सांप ने आखिर क्यों काटा था। इसके लिए ले कांडी की धुन पर भरनी गाकर इन्हें पेशी पर बुलाया जाता है।

    इस दौरान एक नाग जब मानव शरीर में आया तो उसने कहा ‘तेरे खेत में शांति से रहता था, तूने तो मेरा ही घर तोड़ दिया। इसी की सजा मैंने तुझे दी थी। मैं तो तुम्हारे परिवार का हर जगह साथ दिया था और तुमने मुझे अपने से दूर क्यों कर दिया।’

    वैसे इस प्रथा को आप किस तरह से देखते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

  • देवी-देवता की पूजा करने पर गरीब आदमीˈ गरीब ही रहता है पर यक्ष-यक्षिणी की साधना करने पर गरीब शीघ्र ही अमीर कैसे हो जाता है?ˌ

    देवी-देवता की पूजा करने पर गरीब आदमीˈ गरीब ही रहता है पर यक्ष-यक्षिणी की साधना करने पर गरीब शीघ्र ही अमीर कैसे हो जाता है?ˌ

    देवी-देवता की पूजा करने पर गरीब आदमीˈ गरीब ही रहता है पर यक्ष-यक्षिणी की साधना करने पर गरीब शीघ्र ही अमीर कैसे हो जाता है?ˌ

    यक्ष, भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में देवताओं के बाद दूसरी सबसे शक्तिशाली योनि माने जाते हैं। इनका अपना एक अलग यक्ष लोक होता है, जिसमें सभी प्रकार की सुख-सुविधाएँ मौजूद हैं। वर्तमान में यक्षराज कुबेर को इस लोक का राजा माना जाता है। कुबेर जी धन के देवता और संपूर्ण जगत के धन के संरक्षक हैं। वे देवता नहीं बल्कि यक्ष हैं। संसार के धन का लेखा-जोखा कुबेर जी के अधीन होता है—किसको कब और कितना धन प्राप्त होगा, यह उनकी कृपा पर निर्भर करता है।

    रूप और विशेषताएँ

    यक्षों का शरीर लंबा-चौड़ा, गठीला और पहलवान जैसा होता है। वे स्वर्णाभूषण पहनते हैं, जैसे गले में हार और हाथों में बाजूबंद। उनका निवास सामान्यतः जलाशयों, शिव मंदिरों, बरगद या पीपल के पेड़ों के पास होता है। यक्ष को आप साधना द्वारा पिता, भाई, मित्र, पुत्र या सेवक जैसे किसी भी रूप में सिद्ध कर सकते हैं। सिद्ध होने पर वे साधक को धन, संपत्ति और भौतिक समृद्धि प्रदान करते हैं।

    शक्ति और कार्यक्षेत्र

    • ज़मीन के अंदर दबा हुआ धन निकलवाना
    • व्यापार में प्रगति कराना
    • सट्टे या लॉटरी जैसे कार्यों में धन प्राप्ति (विशेष प्रकार के यक्ष ही)
    • पानी और जल स्रोतों पर अधिकार
    • चमत्कारिक कार्य दिखाना

    साधना और प्रकार

    यक्षों के दो प्रमुख प्रकार माने जाते हैं:

    1. सात्विक यक्ष – सौम्य और सहयोगी, साधना में डर उत्पन्न नहीं करते।
    2. तामसिक यक्ष – उग्र स्वभाव के, साधना में भय या चुनौती उत्पन्न कर सकते हैं।

    सात्विक साधना में सुरक्षा घेरे की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन तामसिक साधना हमेशा सुरक्षा घेरे में करनी चाहिए। पानी के किनारे साधना करने पर यक्ष शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

    यक्ष का प्रभाव

    यदि किसी व्यक्ति पर यक्ष का प्रभाव हो, तो वह प्रायः:

    • धार्मिक और स्वच्छ जीवन जीने लगता है।
    • शरीर में बल और ऊर्जा बढ़ जाती है।
    • जल स्रोतों के पास जाने की इच्छा प्रबल हो जाती है।
    • सांसारिक कार्यों में रुचि कम हो जाती है।

    सपनों में पहलवान जैसे पुरुष का दर्शन और ऊपर बताए गए लक्षण यक्ष प्रभाव का संकेत हो सकते हैं।

    निष्कर्ष

    यक्ष सिद्धि साधक को न केवल भौतिक संपन्नता देती है, बल्कि कई दुर्लभ अनुभव भी कराती है। यद्यपि तामसिक साधना में सावधानी आवश्यक है, सात्विक यक्ष साधना लाभदायक और सुरक्षित मानी जाती है।

  • चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    सपने तो हर कोई देखता है। जब रात में हम सो जाते हैं, तो हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। हम अपने सपने में अक्सर कई तरह की चीजें देखते हैं। कुछ चीजें अच्छी भी होती हैं, तो कुछ चीजें बुरी भी होती हैं। कई बार ऐसे सपने आते हैं, जिसे देखकर हम डर जाते हैं। कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ सपने सुबह उठते ही हम भूल जाते हैं। लेकिन कभी क्या आपने यह सोचा है कि सपनों का हमारी जिंदगी में आखिर क्या करेक्शन हो सकता है।

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य को दिखाई देने वाले सपने आने वाले भविष्य में घटित होने वाली कई घटनाओं की तरफ संकेत देता है। यह सपने शुभ और अशुभ दोनों ही की तरह के हो सकते हैं। अगर आपको अपने सपने में चूहे के अलावा यह चीजें दिखाई देती हैं, तो समझ जाइए कि आपका भाग्य बहुत ही जल्द खुलने वाला है।

    सपने में सोने के आभूषण दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर कोई व्यक्ति सोते समय अपने सपने में सोने से बने हुए आभूषण या फिर सोने से बनी हुई कोई चीज देखता है, तो इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब यह होता है कि आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन बहुत ही जल्द होने वाला है। इसलिए अगर इस तरह का सपना दिखाई देता है तो आपको खुश हो जाना चाहिए।

    नृत्य करती हुई लड़की दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को सपने में नृत्य करती हुई लड़की या कोई महिला नजर आती है, तो इस तरह का सपना भी बहुत ही शुभ बताया गया है। इस तरह का सपना इस बात की तरफ संकेत कराता है कि व्यक्ति को बहुत ही जल्द अचानक धन लाभ की प्राप्ति होने वाली है।

    सपने में चूहा दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सोते समय सपने में चूहा दिखाई देता है, तो यह एक बेहद शुभ सपना होता है। ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को सपने में चूहा दिखाई देने का मतलब भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी का घर में आगमन की तरफ संकेत कराता है। अगर आपको इस तरह का सपना आता है, तो बहुत ही जल्द आर्थिक लाभ होने की संभावना रहती है।

    सपने में लाल, पीले या रंग बिरंगे फूल दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को सपने में लाल, पीले या बहुत सारे रंग बिरंगे फूल नजर आते हैं, तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस तरह के सपने का मतलब होता है कि आने वाले दिनों में अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    सपने में मधुमक्खी दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो यदि कोई व्यक्ति सपने में मधुमक्खी देखता है, तो इस तरह का सपना भी बहुत ही शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपकी आर्थिक तंगी बहुत ही जल्द दूर होने वाली है और ये सपना धन आगमन के नए-नए स्रोत बनने का संकेत देता है।

  • एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    आप सभी लोगों ने देखा होगा कि कई बार आप काम कर रहे होते हैं और आपके ऊपर अचानक से छिपकली गिर जाती है परंतु छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना यह किस ओर संकेत करता है इसके बारे में हम जानने की कोशिश नहीं करते हैं अगर छिपकली आपकी गर्दन हाथ सर पर पैर कंधे या आपके शरीर पर गिर जाए तो इसका क्या फल मिलता है इसका क्या अर्थ होता है इसको जानना बहुत ही जरूरी है हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसी घटना घटी हो जब आप अपने घर में काम कर रहे हो तो आपके ऊपर कोई छिपकली गिर गई हो या फिर आपको अपने सपने में भी छिपकली दिखाई दी हो बहुत से लोग ऐसे हैं जो छिपकली का शरीर पर गिरना और सपने में दिखाई देना इन सभी बातों के ऊपर विश्वास नहीं करते हैं परंतु छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना और सपनों में दिखाई देना अच्छा भी होता है और बुरा भी होता है।

    ज्योतिष शास्त्र में इससे जुडी हुई कई मान्यताएं हैं अगर पुरुषों के शरीर पर बाईं और छिपकली गिर जाए या स्त्रियों के शरीर पर दाएं ओर छिपकली गिरे तो यह अपशकुन माना गया है इतना ही नहीं अगर आपके शरीर के किसी अंग पर छिपकली गिरती है तो उस अंग को तुरंत धो लेना चाहिए क्योंकि छिपकली का पसीना बहुत जहरीला होता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अगर छिपकली आपके शरीर के अंगों पर गिरती है तो इसका क्या मतलब होता है या फिर आप अपने सपने में छिपकली देखते हैं तो इसका क्या संकेत होता है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

    आइए जानते हैं छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरने का क्या मतलब होता है

    • अगर छिपकली आपके बाएं गाल पर गिरती है तो इससे आपको अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होती है, अगर छिपकली आपके दाएं गाल पर गिरती है तो इससे आपकी उम्र में वृद्धि होती है।
    • अगर छिपकली आपके सीधे कान पर गिरती है तो इससे आभूषणों के मिलने की संभावना होती है, अगर छिपकली आपके उल्टे कान पर गिरती है तो इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है।
    • अगर छिपकली आपकी गर्दन पर गिरती है तो इससे आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होती है इसके अलावा अगर छिपकली आपकी दाढ़ी पर गिरती है तो इससे कोई भयानक घटना होने वाली होती है और छिपकली अगर आपकी मूछ पर गिरे तो इससे आपको सम्मान मिलता है।
    • अगर छिपकली आपके सीधे कंठ पर गिरती है तो इससे दुश्मनों का नाश होता है।
    • अगर छिपकली आपकी पीठ पर सीधी तरफ गिरती है तो इससे सुख की प्राप्ति होती है और अगर छिपकली आपके पीठ पर बाईं ओर गिरती है तो इससे आप किसी रोग के शिकार होते हैं।

    आइए जानते हैं छिपकली का सपने में दिखाई देने का क्या मतलब होता है

    • अगर छिपकली को आप अपने सपने में किसी एक स्थान पर चुपचाप देखते हैं तो इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
    • अगर आप अपने सपने में छिपकली को किसी कीड़े या पतिंगे पर झपटते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में चोरी होने की संभावना है।
    • यदि आप अपने सपने में छिपकली को रेंगते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि कोई आपके ऊपर चुपके से नजर रख रहा है।
    • अगर आप अपने सपने में छिपकली को पकड़ते हुए देखते हैं तो इससे आप डर पर काबू पा सकते हैं।
  • घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजों के बाहर घोड़े की नाल लगी होती है। उन घरों में बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को काफी शुभ बताया गया है और इससे जुड़े फायदों का वर्णन भी किया गया है।

    किस जगह पर लगानी चाहिए घोड़े की नाल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार के बाहर की ओर लगना उत्तम होता है। जिन लोगों के घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम की दिशा में होता है उन लोगों को इसे दरवाजे के ऊपरी तरफ लगाना चाहिए। घोड़े की नाल को शनिवार के दिन लगाना शुभ नहीं होता है। इसलिए आप इसे इस दिन ना लगाएं।

    घोड़े की नाल को लगाने से जुड़े हुए हैं ये फायदे –

    नहीं लगती किसी की नजर

    ज्योतिष और वास्तु शस्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी होती है। उन लोगों के घर को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और घर में सदा बरकत बनी रहती है।

    शनि प्रकोप से बचते हैं

    घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है और घर में घोड़े की नाल लगाने से घर पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। दरअसल लोहे की धातु और काला रंग शनि देव को काफी प्रिया है और इस वजह से घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव की बुरी दृष्टि से घर के सदस्यों की रक्षा होती है।

     अनाज में हो बरकत

    घोड़े की नाल को अनाज के डब्बे में रखा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अनाज के डब्बे में रख दिया जाए। तो घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है और रसोई घर हमेशा खानों की चीजों से भरा रहता है।

    पैसों में हो वृद्धि

    ज्योतिष के मुताबिक काले घोड़े की नाल को घर की तिजोरी में रखना काफी शुभ होता है और ऐसा करने से पैसों में वृद्धि होती है। आप बस शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की बरकत होने लग जाएगा।

    नकारात्मक ऊर्जा घर से रहे दूर

    घर में घोड़े की नाल को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसे घर में रखने से दुर्भाग्य भी हमेशा दूर रहता है।

    बिक्री बढ़े

    घोड़े की नाल को घर के अलाव दुकान के बाहर भी लगाया जा सकता है। दुकान के बाहर इसे लगाने से व्यापार में तरक्की होती है और बिक्री एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए आप चाहें तो इसे अपनी दुकान के बाहर भी लगा सकते हैं।

  • अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    समय बहुत बलवान होता है। हमेशा समय की चाल एक जैसी नहीं होती है। समय में इतनी ताकत होती है कि यह राजा को रंक और गरीब को धनवान भी बना सकता है। जब भी किसी व्यक्ति का बुरा वक्त चलता है तो चारों तरफ निराशा छाई रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जब हमारी जिंदगी में अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है, तो ऐसे में हमें कुछ ना कुछ संकेत जरूर मिलने लगते हैं परंतु कभी-कभी हम इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि उन चीजों के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

    शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला है, तो ऐसी स्थिति में उसे पहले से ही कुछ ना कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इसी प्रकार से बुरा समय आने पर भी व्यक्ति को अलग तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति इन सभी चीजों पर ध्यान देता है, तो उसको पता चल सकता है कि उसका अच्छा समय आने वाला है या बुरा समय। आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं।

    अच्छा समय आने के संकेत

    1. गौ माता

    यदि आपके घर के द्वार पर गाए आकर रंभाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। ऐसे में गाय के घर आने पर उसे रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

    2. रास्ते में बंदर दिखे तो

    अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हैं और उसी वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुत्ता या सांप नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पास धन आने वाला है। वहीं अगर सुबह उठते ही अगर पूजा के नारियल के दर्शन हो जाते हैं, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है।

    3. बालकनी में गौरैया आकर बैठे तो

    अगर आपके घर के आंगन में या बालकनी में गौरैया आकर बैठ जाए और चहचहाए तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में जो भी दुख-परेशानियां चल रही हैं, वह दूर होने वाली हैं और आपका आने वाला समय खुशियों से भरपूर होगा।

    4. घोड़े की नाल मिलना

    अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हों और आपको कभी घोड़े की नाल मिल जाती है, तो यह बहुत ही गुड लक माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन छोड़कर बाकी किसी भी दिन घोड़े की नाल रास्ते पर मिलती है तो आप इसे अपने पास जरूर रख लें।

    5. तितलियां

    आपको बता दें कि खूबसूरत तितलियां भी शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अपने आसपास अचानक ही रंग-बिरंगी तितलियां दिखाई देती हैं, तो इसका यह संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

    6. आक का पौधा उगना

    अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उगता हुआ नजर आता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है।

    7. हाथ में जल से भरा पात्र दिख जाए तो

    यदि घर से जरूरी काम के लिए निकलते समय किसी व्यक्ति के हाथ में जल से भरा हुआ पात्र दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह संपन्नता की निशानी मानी जाती है।

  • शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    हमारे शरीर पर तिल का होना एक आम बात है. हर एक शख़्स के शरीर पर कोई न कोई तिल होता ही होता है. किसी के शरीर पर तिल छोटा तो किसी के शरीर पर बड़ा तिल होता है, लेकिन तिल होता जरूर है. आपके भी शरीर पर किसी न किसी हिस्से पर तिल जरूर होगा. लेकिन आप शायद यह नहीं जानते हैं कि ये छोटे से तिल अपने भीतर बहुत बड़ी बात समेटे हुए रहते हैं. इन तिल का बहुत की विशेष महत्व होता है. ये तिल फ़ायदेमंद होने के साथ ही नुकसानदायक भी होते हैं. इसे लेकर समुद्र शास्त्र में काफी कुछ बताया गया है.

    शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हमारे शरीर पर मौजूद कई तिल हमारे भविष्य को लेकर काफी कुछ कहते हैं. भविष्य के साथ ही तिल मानव के स्वभाव और उसके व्यवहार के बारे में भी बताते हैं. शरीर के कई तिल अलग अलग चीजों की ओर इशारा करते हैं, जिनके बारे में जानकारी बहुत ही आवश्यक है. समुद्र शास्त्र की बात करें तो इसमें तिल को काफी अहमियत दी गई है. मानव के शरीर पर होने वाले तिल को लेकर समुद्र शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में भी पड़ सकते हैं. इसके मुताबिक़, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले तिल हमारे भाग्य के बारे में भी कई अहम खुलासे करते हैं. ये हमे भविष्य की परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से अवगत करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में शरीर के तिल के बारे में जानकारी आवश्यक है.

    बता दें कि, तिल कई तरह के होते हैं. आकार में बड़े, छोटे, मोटे, पतले आदि. कुछ लोगों को जन्म के साथ ही तिल ईश्वर के तोहफ़े के रूप में मिल जाता है जो कि अंत तक उनके साथ रहता है. वहीं जन्म के कई सालों बाद भी लोगों को तिल होते हैं और एक समय के बाद ये स्वतः ही चले जाते हैं. जबकि कई तिल समय के साथ साथ बढ़ते भी रहते हैं और कई तिल का आकार लोगों की उम्र बढ़ने के साथ साथ घटते भी रहता है. जबकि बाद में तिल शरीर से पूरी तरह गायब भी हो जाता है. समुद्र शास्त्र की माने तो बड़े और ठीक से नज़र आने वाले तिल ही मानव जीवन को प्रभावित करते हैं. इनकी तुलना में अस्पष्ट रूप से दिखने वाले और छोटे तिल प्रभावहीन होते हैं. आज हम आपको मानव शरीर के उस अंग के तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे व्यक्ति की कामुकता के बारे में पता चलता है.

    समुद्र शास्त्र में कामुकता से संबंधित तिल के बारे में बताया गया है. जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर तिल होता है, वे लोग कामुक स्वभाव के होते हैं. बता दें कि, जिन लोगों के ऊपर होंठ पर बाईं दिशा में तिल पाया जाता है ऐसे लोग बहुत कामुक होते हैं और इन्हें शारीरिक संबंध बनाने की ज्यादा इच्छा होती है.

    वहीं ऐसे लोगों को लेकर यह भी कहा गया है कि, इस तरह के लोग एक-दो नहीं बल्कि कई प्रेम संबंध में बंधे होते हैं. जबकि जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर दाईं ओर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं. ऐसे लोगों को लेकर कहा जाता है कि इन लोगों के पास धन का अभाव नहीं होता है. इनके पास हमेशा धन रहता है.