Category: Dharam

  • चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखेˈ तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबानˌ

    सपने तो हर कोई देखता है। जब रात में हम सो जाते हैं, तो हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। हम अपने सपने में अक्सर कई तरह की चीजें देखते हैं। कुछ चीजें अच्छी भी होती हैं, तो कुछ चीजें बुरी भी होती हैं। कई बार ऐसे सपने आते हैं, जिसे देखकर हम डर जाते हैं। कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ सपने सुबह उठते ही हम भूल जाते हैं। लेकिन कभी क्या आपने यह सोचा है कि सपनों का हमारी जिंदगी में आखिर क्या करेक्शन हो सकता है।

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य को दिखाई देने वाले सपने आने वाले भविष्य में घटित होने वाली कई घटनाओं की तरफ संकेत देता है। यह सपने शुभ और अशुभ दोनों ही की तरह के हो सकते हैं। अगर आपको अपने सपने में चूहे के अलावा यह चीजें दिखाई देती हैं, तो समझ जाइए कि आपका भाग्य बहुत ही जल्द खुलने वाला है।

    सपने में सोने के आभूषण दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर कोई व्यक्ति सोते समय अपने सपने में सोने से बने हुए आभूषण या फिर सोने से बनी हुई कोई चीज देखता है, तो इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब यह होता है कि आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन बहुत ही जल्द होने वाला है। इसलिए अगर इस तरह का सपना दिखाई देता है तो आपको खुश हो जाना चाहिए।

    नृत्य करती हुई लड़की दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को सपने में नृत्य करती हुई लड़की या कोई महिला नजर आती है, तो इस तरह का सपना भी बहुत ही शुभ बताया गया है। इस तरह का सपना इस बात की तरफ संकेत कराता है कि व्यक्ति को बहुत ही जल्द अचानक धन लाभ की प्राप्ति होने वाली है।

    सपने में चूहा दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सोते समय सपने में चूहा दिखाई देता है, तो यह एक बेहद शुभ सपना होता है। ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को सपने में चूहा दिखाई देने का मतलब भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी का घर में आगमन की तरफ संकेत कराता है। अगर आपको इस तरह का सपना आता है, तो बहुत ही जल्द आर्थिक लाभ होने की संभावना रहती है।

    सपने में लाल, पीले या रंग बिरंगे फूल दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को सपने में लाल, पीले या बहुत सारे रंग बिरंगे फूल नजर आते हैं, तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस तरह के सपने का मतलब होता है कि आने वाले दिनों में अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    सपने में मधुमक्खी दिखाई देना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो यदि कोई व्यक्ति सपने में मधुमक्खी देखता है, तो इस तरह का सपना भी बहुत ही शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपकी आर्थिक तंगी बहुत ही जल्द दूर होने वाली है और ये सपना धन आगमन के नए-नए स्रोत बनने का संकेत देता है।

  • एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    एक छिपकली आपकी बदल सकती है किस्मतˈ धन की कमी हो सकती है दूर जानिए कैसे होगा संभवˌ

    आप सभी लोगों ने देखा होगा कि कई बार आप काम कर रहे होते हैं और आपके ऊपर अचानक से छिपकली गिर जाती है परंतु छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना यह किस ओर संकेत करता है इसके बारे में हम जानने की कोशिश नहीं करते हैं अगर छिपकली आपकी गर्दन हाथ सर पर पैर कंधे या आपके शरीर पर गिर जाए तो इसका क्या फल मिलता है इसका क्या अर्थ होता है इसको जानना बहुत ही जरूरी है हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसी घटना घटी हो जब आप अपने घर में काम कर रहे हो तो आपके ऊपर कोई छिपकली गिर गई हो या फिर आपको अपने सपने में भी छिपकली दिखाई दी हो बहुत से लोग ऐसे हैं जो छिपकली का शरीर पर गिरना और सपने में दिखाई देना इन सभी बातों के ऊपर विश्वास नहीं करते हैं परंतु छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना और सपनों में दिखाई देना अच्छा भी होता है और बुरा भी होता है।

    ज्योतिष शास्त्र में इससे जुडी हुई कई मान्यताएं हैं अगर पुरुषों के शरीर पर बाईं और छिपकली गिर जाए या स्त्रियों के शरीर पर दाएं ओर छिपकली गिरे तो यह अपशकुन माना गया है इतना ही नहीं अगर आपके शरीर के किसी अंग पर छिपकली गिरती है तो उस अंग को तुरंत धो लेना चाहिए क्योंकि छिपकली का पसीना बहुत जहरीला होता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अगर छिपकली आपके शरीर के अंगों पर गिरती है तो इसका क्या मतलब होता है या फिर आप अपने सपने में छिपकली देखते हैं तो इसका क्या संकेत होता है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

    आइए जानते हैं छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरने का क्या मतलब होता है

    • अगर छिपकली आपके बाएं गाल पर गिरती है तो इससे आपको अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होती है, अगर छिपकली आपके दाएं गाल पर गिरती है तो इससे आपकी उम्र में वृद्धि होती है।
    • अगर छिपकली आपके सीधे कान पर गिरती है तो इससे आभूषणों के मिलने की संभावना होती है, अगर छिपकली आपके उल्टे कान पर गिरती है तो इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है।
    • अगर छिपकली आपकी गर्दन पर गिरती है तो इससे आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होती है इसके अलावा अगर छिपकली आपकी दाढ़ी पर गिरती है तो इससे कोई भयानक घटना होने वाली होती है और छिपकली अगर आपकी मूछ पर गिरे तो इससे आपको सम्मान मिलता है।
    • अगर छिपकली आपके सीधे कंठ पर गिरती है तो इससे दुश्मनों का नाश होता है।
    • अगर छिपकली आपकी पीठ पर सीधी तरफ गिरती है तो इससे सुख की प्राप्ति होती है और अगर छिपकली आपके पीठ पर बाईं ओर गिरती है तो इससे आप किसी रोग के शिकार होते हैं।

    आइए जानते हैं छिपकली का सपने में दिखाई देने का क्या मतलब होता है

    • अगर छिपकली को आप अपने सपने में किसी एक स्थान पर चुपचाप देखते हैं तो इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
    • अगर आप अपने सपने में छिपकली को किसी कीड़े या पतिंगे पर झपटते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में चोरी होने की संभावना है।
    • यदि आप अपने सपने में छिपकली को रेंगते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि कोई आपके ऊपर चुपके से नजर रख रहा है।
    • अगर आप अपने सपने में छिपकली को पकड़ते हुए देखते हैं तो इससे आप डर पर काबू पा सकते हैं।
  • घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घर के मुख्य द्वार पर घोड़े कीˈ नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

    घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजों के बाहर घोड़े की नाल लगी होती है। उन घरों में बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को काफी शुभ बताया गया है और इससे जुड़े फायदों का वर्णन भी किया गया है।

    किस जगह पर लगानी चाहिए घोड़े की नाल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार के बाहर की ओर लगना उत्तम होता है। जिन लोगों के घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम की दिशा में होता है उन लोगों को इसे दरवाजे के ऊपरी तरफ लगाना चाहिए। घोड़े की नाल को शनिवार के दिन लगाना शुभ नहीं होता है। इसलिए आप इसे इस दिन ना लगाएं।

    घोड़े की नाल को लगाने से जुड़े हुए हैं ये फायदे –

    नहीं लगती किसी की नजर

    ज्योतिष और वास्तु शस्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी होती है। उन लोगों के घर को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और घर में सदा बरकत बनी रहती है।

    शनि प्रकोप से बचते हैं

    घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है और घर में घोड़े की नाल लगाने से घर पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। दरअसल लोहे की धातु और काला रंग शनि देव को काफी प्रिया है और इस वजह से घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव की बुरी दृष्टि से घर के सदस्यों की रक्षा होती है।

     अनाज में हो बरकत

    घोड़े की नाल को अनाज के डब्बे में रखा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अनाज के डब्बे में रख दिया जाए। तो घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है और रसोई घर हमेशा खानों की चीजों से भरा रहता है।

    पैसों में हो वृद्धि

    ज्योतिष के मुताबिक काले घोड़े की नाल को घर की तिजोरी में रखना काफी शुभ होता है और ऐसा करने से पैसों में वृद्धि होती है। आप बस शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की बरकत होने लग जाएगा।

    नकारात्मक ऊर्जा घर से रहे दूर

    घर में घोड़े की नाल को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसे घर में रखने से दुर्भाग्य भी हमेशा दूर रहता है।

    बिक्री बढ़े

    घोड़े की नाल को घर के अलाव दुकान के बाहर भी लगाया जा सकता है। दुकान के बाहर इसे लगाने से व्यापार में तरक्की होती है और बिक्री एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए आप चाहें तो इसे अपनी दुकान के बाहर भी लगा सकते हैं।

  • अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    अच्छा समय आने की 7 निशानियां यदिˈ आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुशˌ

    समय बहुत बलवान होता है। हमेशा समय की चाल एक जैसी नहीं होती है। समय में इतनी ताकत होती है कि यह राजा को रंक और गरीब को धनवान भी बना सकता है। जब भी किसी व्यक्ति का बुरा वक्त चलता है तो चारों तरफ निराशा छाई रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जब हमारी जिंदगी में अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है, तो ऐसे में हमें कुछ ना कुछ संकेत जरूर मिलने लगते हैं परंतु कभी-कभी हम इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि उन चीजों के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

    शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला है, तो ऐसी स्थिति में उसे पहले से ही कुछ ना कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इसी प्रकार से बुरा समय आने पर भी व्यक्ति को अलग तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति इन सभी चीजों पर ध्यान देता है, तो उसको पता चल सकता है कि उसका अच्छा समय आने वाला है या बुरा समय। आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं।

    अच्छा समय आने के संकेत

    1. गौ माता

    यदि आपके घर के द्वार पर गाए आकर रंभाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। ऐसे में गाय के घर आने पर उसे रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

    2. रास्ते में बंदर दिखे तो

    अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हैं और उसी वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुत्ता या सांप नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पास धन आने वाला है। वहीं अगर सुबह उठते ही अगर पूजा के नारियल के दर्शन हो जाते हैं, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है।

    3. बालकनी में गौरैया आकर बैठे तो

    अगर आपके घर के आंगन में या बालकनी में गौरैया आकर बैठ जाए और चहचहाए तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में जो भी दुख-परेशानियां चल रही हैं, वह दूर होने वाली हैं और आपका आने वाला समय खुशियों से भरपूर होगा।

    4. घोड़े की नाल मिलना

    अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हों और आपको कभी घोड़े की नाल मिल जाती है, तो यह बहुत ही गुड लक माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन छोड़कर बाकी किसी भी दिन घोड़े की नाल रास्ते पर मिलती है तो आप इसे अपने पास जरूर रख लें।

    5. तितलियां

    आपको बता दें कि खूबसूरत तितलियां भी शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अपने आसपास अचानक ही रंग-बिरंगी तितलियां दिखाई देती हैं, तो इसका यह संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

    6. आक का पौधा उगना

    अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उगता हुआ नजर आता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है।

    7. हाथ में जल से भरा पात्र दिख जाए तो

    यदि घर से जरूरी काम के लिए निकलते समय किसी व्यक्ति के हाथ में जल से भरा हुआ पात्र दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह संपन्नता की निशानी मानी जाती है।

  • शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    हमारे शरीर पर तिल का होना एक आम बात है. हर एक शख़्स के शरीर पर कोई न कोई तिल होता ही होता है. किसी के शरीर पर तिल छोटा तो किसी के शरीर पर बड़ा तिल होता है, लेकिन तिल होता जरूर है. आपके भी शरीर पर किसी न किसी हिस्से पर तिल जरूर होगा. लेकिन आप शायद यह नहीं जानते हैं कि ये छोटे से तिल अपने भीतर बहुत बड़ी बात समेटे हुए रहते हैं. इन तिल का बहुत की विशेष महत्व होता है. ये तिल फ़ायदेमंद होने के साथ ही नुकसानदायक भी होते हैं. इसे लेकर समुद्र शास्त्र में काफी कुछ बताया गया है.

    शरीर में इस ख़ास अंग पर तिलˈ वाले लोग होते हैं बेहद कामुक, कहीं आप भी तो नहीं शामिलˌ

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हमारे शरीर पर मौजूद कई तिल हमारे भविष्य को लेकर काफी कुछ कहते हैं. भविष्य के साथ ही तिल मानव के स्वभाव और उसके व्यवहार के बारे में भी बताते हैं. शरीर के कई तिल अलग अलग चीजों की ओर इशारा करते हैं, जिनके बारे में जानकारी बहुत ही आवश्यक है. समुद्र शास्त्र की बात करें तो इसमें तिल को काफी अहमियत दी गई है. मानव के शरीर पर होने वाले तिल को लेकर समुद्र शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में भी पड़ सकते हैं. इसके मुताबिक़, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले तिल हमारे भाग्य के बारे में भी कई अहम खुलासे करते हैं. ये हमे भविष्य की परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से अवगत करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में शरीर के तिल के बारे में जानकारी आवश्यक है.

    बता दें कि, तिल कई तरह के होते हैं. आकार में बड़े, छोटे, मोटे, पतले आदि. कुछ लोगों को जन्म के साथ ही तिल ईश्वर के तोहफ़े के रूप में मिल जाता है जो कि अंत तक उनके साथ रहता है. वहीं जन्म के कई सालों बाद भी लोगों को तिल होते हैं और एक समय के बाद ये स्वतः ही चले जाते हैं. जबकि कई तिल समय के साथ साथ बढ़ते भी रहते हैं और कई तिल का आकार लोगों की उम्र बढ़ने के साथ साथ घटते भी रहता है. जबकि बाद में तिल शरीर से पूरी तरह गायब भी हो जाता है. समुद्र शास्त्र की माने तो बड़े और ठीक से नज़र आने वाले तिल ही मानव जीवन को प्रभावित करते हैं. इनकी तुलना में अस्पष्ट रूप से दिखने वाले और छोटे तिल प्रभावहीन होते हैं. आज हम आपको मानव शरीर के उस अंग के तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे व्यक्ति की कामुकता के बारे में पता चलता है.

    समुद्र शास्त्र में कामुकता से संबंधित तिल के बारे में बताया गया है. जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर तिल होता है, वे लोग कामुक स्वभाव के होते हैं. बता दें कि, जिन लोगों के ऊपर होंठ पर बाईं दिशा में तिल पाया जाता है ऐसे लोग बहुत कामुक होते हैं और इन्हें शारीरिक संबंध बनाने की ज्यादा इच्छा होती है.

    वहीं ऐसे लोगों को लेकर यह भी कहा गया है कि, इस तरह के लोग एक-दो नहीं बल्कि कई प्रेम संबंध में बंधे होते हैं. जबकि जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर दाईं ओर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं. ऐसे लोगों को लेकर कहा जाता है कि इन लोगों के पास धन का अभाव नहीं होता है. इनके पास हमेशा धन रहता है.

  • अगर कुत्ता करने लगी ऐसी हरकतें तोˈ समझिये होने वाला है कोई बड़ा अपशगुनˌ

    अगर कुत्ता करने लगी ऐसी हरकतें तोˈ समझिये होने वाला है कोई बड़ा अपशगुनˌ

    अगर कुत्ता करने लगी ऐसी हरकतें तोˈ समझिये होने वाला है कोई बड़ा अपशगुनˌ

    आज के समय ज्यादातर लोग कुत्ता पलना पसंद करते है जिसे वो अपने परिवार के किसी सदस्य से कम नही समजते है. और कुत्ता ही एक ऐसा जानवर है जो सबसे ज्यादा वफादार होता है. कुछ ज्ञानी लोगो का कहना है की  कुत्ते के अन्दर छठी इंद्री   होती है जिससे वो किसी भी परिस्थिति को पहले से ही जान लेते है. अगर कही कुछ घटना होने वाली होती  है तो इसका आभास कुत्तो को पहले से ही हो जाता है जिससे वो  तरह तरह की हरकते करने लगते   है.

    जैसे ही कुछ अपशगुन होने वाला होता है तो उससे पहले कुत्ता रोना सुरु कर देते है इसलिए तो कुत्ते का रोना अच्छा नही बताया गया है. जिससे लोगो को पता चल जाता है की कुछ न कुछ तो होने वाला है जिसकी वजह से कुत्ता रो रहा है. तो ये कुछ हरकते होती आइये जानते और भी ऐसी हरकतों के बारे में जिनसे पता चलता है. आने वाले समय के बारे में.

    जब कोई कुत्ता ऊपर आसमान की और मुह करके भोकने लगता है तो ये सभी के लिए अच्छा नही होता क्युकी जहा पर वह कुत्ता ऊपर मुह करके भोक्ता है तो उसका मतलब होता है उस गाँव या जो भी जगह है वह पर आने वाले दिनों में पानी की काफी कमी हो सकती है.

    अगर आप किसी काम से भर से जा रहे है और अचानक से कुत्ता आपके सामने आकर लेटने लगे आपके शारीर को जमीन में उल्टा सीदा डोलने लगे तो ये आपको काम पर बुरा असर दाल सकता है. अगर कुत्ता आपके सामने करता है तो इसका मतलब है की आप जो काम करने जा रहे है वो सायद सफल नही होगा.

    अगर आप कोई कार्य करने जा रहे है और जाते समय करके सामने कुत्ता अपने कानो को फद्फड़ाने लगे तो इसका मतलब है की जो काम आप करने का रहे है वो नही बनेगा और उसमे आपको नुक्सान भी हो सकता है.

    अगर आपके जुटे या चप्पल को कोई कुत्ता लेकर भाग जाये तो इसका मतलब है की आपके जीवन में आर्थिक स्तिथि खराब होने वाली  है.

  • घर में जब भी लाए नमक तोˈ जरूर अपनाएं ये टोटका फिर देंखे इसका चमत्कारˌ

    घर में जब भी लाए नमक तोˈ जरूर अपनाएं ये टोटका फिर देंखे इसका चमत्कारˌ

    घर में जब भी लाए नमक तोˈ जरूर अपनाएं ये टोटका फिर देंखे इसका चमत्कारˌ

    नमक के बिना खाने का आनंद हम कभी उठा नहीं सकते. जब तक खाने में स्वादानुसार नमक ना डाला जाए, तब तक भोजन करने का मजा ही नहीं आता है. इसलिए इस मामले में तो नमक बेहद जरूरी है। डॉक्टर की राय में भी नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी है. क्योंकि इसमें आयोडीन होता है जो हमारे शरीर के मैटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है.

    साथ ही यदि शरीर में नमक की कमी हो जाए तो हमारा रक्तचाप गिरने लगता है, हम कमजोर महसूस करने लगते हैं. इसलिए नमक का महत्व हमारे जीवन में काफी अधिक पाया गया है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी नमक महत्वपूर्ण है, यह आपने पहले कभी नहीं जाना होगा.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक में गजब की शक्ति होती है जो न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक उर्जा से भर देती है. बल्कि आपके घर में सुख समृद्धि भी बढ़ाने का काम करती है.

    आज ऐसा ही उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपको लाभ ही लाभ होगा. जब भी आप अपने घर में नमक खरीद कर लाते हैं तो आप यह उपाय जरूर करें इसके करने से आपको बहुत लाभ होगा. आप जब नमक लाते हैं तो उसमें सबसे पहले आप एक लौंग मिलाकर रख दें और दूसरा उपाय यह है कि उसे परमात्‍मा के समक्ष भोग लगाए.

    नम‍क में लौंग रखने का कारण यह है कि परिवार के जितने भी सदस्‍य उस नमक का सेवन करेंगे उनकी बॉडी को पोजिटिव वाइबरेशन मिलेगी. परमात्‍मा के भोग लगाने का कारण यह है कि ये नमक भोग लगाने के बाद प्रसाद बन जाता है.

  • 700 साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जीˈ की मूर्ति खाती है लड्डू पीती है दूध और जपती है राम नामˌ

    700 साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जीˈ की मूर्ति खाती है लड्डू पीती है दूध और जपती है राम नामˌ

    700 साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जीˈ की मूर्ति खाती है लड्डू पीती है दूध और जपती है राम नामˌ

    जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हनुमान जी भगवान श्री राम जी के सबसे बड़े भक्त हैं और बजरंगबली का नाम सदैव चमत्कारों से जुड़ा रहता है। हनुमान जी ने अपने बल और बुद्धि से कई चमत्कार किए हैं। हनुमान जी की गाथा बहुत सारे चमत्कारों से भरी हुई है। वहीं भगवान राम जी के परम भक्त हनुमान जी के मंदिर भी देश में जगह जगह पर हैं। हर गली मोहल्ले में हनुमान जी का मंदिर देखने को मिल जाता है लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जो बेहद खास हैं और यह खास मंदिर अपने चमत्कारों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

    आज हम आपको हनुमान जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में बेहद खास है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर बीहड़ में प्रताप नगर ग्राम रुरा में यमुना नदी के किनारे पिलुआ बजरंगबली का मंदिर स्थापित है। हनुमान जी का यह मंदिर अपने आप में ही अनूठा है। मंदिर में स्थापित बाल रूप हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा अपने आप में बहुत अद्भुत है।

    हनुमान जी की मूर्ति खाती है लड्डू, पीती है दूध

    दरअसल, पिलुआ हनुमान मंदिर में हनुमान जी की जो लेटी हुई प्रतिमा है, वह बहुत ही अद्भुत है। इस प्रतिमा का मुंह खुला हुआ है। यहां पर रोजाना ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। भक्त जो भी लड्डू या दूध भोग लगाते हैं, वह सीधा भगवान के पेट में चला जाता है। जी हां, हनुमान जी की मूर्ति को जो भी भक्त गण प्रेम और स्नेह से भोग लगाता है, तो वह हनुमान जी के पेट में चला जाता है। अभी तक पुरातत्व विभाग के शोधकर्ता भी इस बात का पता लगाने में सफल नहीं हो पाए हैं कि आखिर यह चमत्कार क्या है। पिलुआ हनुमान मंदिर जिले के ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

    हनुमान जी का यह मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है। यह प्राचीन मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें पहले पिलुआ के पेड़ के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित थी लेकिन आज यह मंदिर भव्य रूप ले चुका है और इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है। रुरा क्षेत्र में पिलुआ पेड़ अधिक संख्या में होने की वजह से यह मंदिर पिलुआ हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज यह प्राचीन मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है।

    हर समय रामधुन रटते रहते हैं हनुमान जी

    भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापत्य एवं मूर्ति कला की दृष्टि से अत्यधिक विस्मयकारी है। वैसे तो देश भर में ऐसे कई प्रमुख मंदिर है जहां पर हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमाएं हैं परंतु इस प्रतिमा की विशेषता यह है कि बाल रूप हनुमान जी लेटे हुए हैं और उनका मुंह खुला हुआ है। हनुमान जी भक्तों का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

    ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की यह प्रतिमा हजारों टन लड्डू का प्रसाद ग्रहण कर चुकी है लेकिन आज तक उनका मुंह नहीं भरा। उनके मुखारबिन्द में जल और दूध हमेशा भरा रहता है और बराबर बुलबुले निकलते हुए नजर आते हैं। वहीं मंदिर के पुजारियों का इन बुलबुलों के बारे में ऐसा बताना है कि हनुमान जी हर समय रामधुन रटते रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह बराबर सांस लेते हैं।

    महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

    वहीं ऐसा बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। पुरातत्वविदों के लिए भगवान की यह प्रतिमा आज भी शोध का विषय बनी हुई है। इस मंदिर के पुजारियों का ऐसा बताना है कि इस सिद्ध पीठ पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आते हैं। हनुमान जी उनकी हर इच्छा को पूरी कर देते हैं। यहां पर मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन बुढ़वा मंगल के दिन काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मंदिर में लाखों की तादात में आज के दिन भक्त पहुंचते हैं और भगवान बजरंगबली के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

  • श्रीकृष्ण ने पहले ही कर दी थीˈ कलयुग में होने वाली इन 5 बातों की भविष्यवाणी. अब हो रही है सत्य साबितˌ

    श्रीकृष्ण ने पहले ही कर दी थीˈ कलयुग में होने वाली इन 5 बातों की भविष्यवाणी. अब हो रही है सत्य साबितˌ

    श्रीकृष्ण ने पहले ही कर दी थीˈ कलयुग में होने वाली इन 5 बातों की भविष्यवाणी. अब हो रही है सत्य साबितˌ

    भगवान श्रीकृष्ण (Shree Krishna) ने महाभारत काल में ही कलयुग में होने वाली बातों की भविष्यवाणी कर दी थी। आपको बता दें, महाभारत में जब पांडव अपना सब कुछ जुए में हारने के बाद वन को जा रहे थे तो युधिष्ठिर ने श्री कृष्ण (Shree Krishna) से पूछा हे नारायण !अभी द्वापर युग का अंत चल रहा है, इसके बाद कलयुग का आगमन होगा। कृपया कर हम भाइयों को यह बताइए कि कलयुग में क्या-क्या घटित होगा? तब श्री कृष्ण (Shree Krishna) बोले पहले तुम सभी वन को जाओ और वहां जो भी दिखे शाम को आकर मुझे बताना। उसके बाद सभी पांडव वन को चले गए। शाम को आकर पांचों पांडव ने जो बताया आइए उसके बारे में जानते हैं।

    1. कलयुग में होगा शोषण

    वन से वापस आकर युधिष्ठिर ने श्री कृष्ण (Shree Krishna) से कहा माधव जब मैं वन में घूम रहा था तो मैंने दो सूंड वाले हाथी को देखा। तब श्री कृष्ण बोले धर्मराज आपने जो वन में देखा उसका अर्थ यह है कि आने वाले कलयुग में ऐसे लोगों का राज होगा जो बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ। राज करने वाले, लोगों का दोनों तरफ से शोषण करेंगे। और श्री कृष्ण (Shree Krishna) की यह भविष्यवाणी आज भी सत्य साबित होती है।

    2. कलयुग में होगा राक्षसी आचरण

    उसके बाद अर्जुन ने कहा हे नारायण ! एक पंक्षी के पंखों पर वेद की ऋचाएं थी परन्तु वह पक्षी मरे हुए जानवर का मांस खा रहा था। अर्जुन की बातें सुनकर श्री कृष्ण (Shree Krishna) बोले अर्जुन तुमने जो देखा उसका मतलब है कि कलयुग में जो लोग खुद को ज्ञानी बताएंगे वास्तव में उनका आचरण राक्षसी होगा। वे मन ही मन यही सोचते रहेंगे कि कब कोई मरे और अपनी संपत्ति उनके नाम कर जाए।

    3. बच्चे का विकास अवरुद्ध हो जाएगा

    उसके बाद भीम ने श्री कृष्ण (Shree Krishna) से कहा मैंने देखा कि एक गाय बछड़े को इतना चाटती कि बछड़ा लहूलुहान हो जाता है।। श्री कृष्ण (Shree Krishna) ने कहा इसका अर्थ यह हुआ कि कलयुग में मां की ममता के कारण बच्चे का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। किसी और का पुत्र यदि साधु बनेगा तो माताएं उनके दर्शन करेंगी परन्तु स्वयं का पुत्र यदि सन्यास लेना चाहेगा तो रोएंगी।

    4. भूखे की कोई मदद नहीं करेगा

    उसके बाद सहदेव ने कहा मैंने वन में देखा कि 7 भरे हुए कुओं के बीच एक कुआं एकदम खाली था। श्री कृष्ण (Shree Krishna) मुस्कुराते हुए बोले सहदेव तुमने जो देखा उसका अर्थ यह है कि कलयुग में अगर कोई भूखा मरता रहेगा तो कोई उसकी मदद नहीं करेगा। अमीर लोग अपने बच्चों की शादी में खूब खर्च करेंगे लेकिन पास में कोई भूख से मर रहा होगा तो उसकी मदद नहीं करेंगे।

    5. हरिनाम से होगा उद्धार

    फिर नकुल ने कहा माधव मैंने देखा कि एक बड़ी सी चट्टान बड़े-बड़े वृक्षों और चट्टानों से टकराने के बाद भी नहीं रुकी परन्तु एक छोटे से पौधे से टकराते ही रुक गई। श्री कृष्ण (Shree Krishna) ने कहा इसका अर्थ यह हुआ कि कलयुग में मन इतना नीचे गिर जायेगा कि वह सत्ता रूपी वृक्ष से भी नहीं भरेगा परन्तु हरिनाम के जप से मनुष्य का पतन रुक जायेगा।

  • जब सूर्यास्त हो ठीक उसी समय चुपचापˈ इस जगह रख दे 1 रूपये का सिक्का धन की बारिश होगी घरˌ

    जब सूर्यास्त हो ठीक उसी समय चुपचापˈ इस जगह रख दे 1 रूपये का सिक्का धन की बारिश होगी घरˌ

    जब सूर्यास्त हो ठीक उसी समय चुपचापˈ इस जगह रख दे 1 रूपये का सिक्का धन की बारिश होगी घरˌ

    नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 4 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप सूर्यास्त के समय ही कर सकते हैं जो उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं यह बहुत ही आसान है और आप चाहे तो इसको रोज सूर्यास्त के समय आसानी से कर सकते हैं यदि आप इस उपाय को करते हैं तो आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके जीवन में धन संबंधी कभी भी समस्या नहीं होगी।

    आइए जानते हैं यह उपाय कौन से हैं:-

    • आपको बता दें कि जिस प्रकार आप प्रातः काल में सूर्य उदय के समय सूरज को जल अर्पित करते हैं ठीक उसी प्रकार शाम के समय सूर्यास्त के वक्त भी आप जल चढ़ाएं आप शाम को जल चढ़ाते हैं तो जल में राई के कुछ दाने जरूर मिला दे अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं शाम ढलने से पहले समाप्त हो जाएंगी।
    • आप शाम के समय सूर्य देव को जल चढ़ाने के पश्चात आप सूर्यदेव के लिए अगरबत्ती जलाएं और अपनी मन की इच्छाओं को सूर्यदेव से कहें और अगरबत्ती को सूर्य देव कि तरफ घुमाएं और इसके बाद अगरबत्ती को अपने घर में लगी तुलसी के पास रख दीजिए यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
    • शाम ढलते वक्त सूर्य देव को अलविदा कहने के लिए छत या बालकनी में एक दीपक ज़रूर जलाएं यह दीपक सूर्यदेव के सम्मान और उनका शुक्रिया अदा करने के लिए जलाया जाता है जब इस बात का सूर्यदेव को पता चलेगा तो सूर्य देव अपना ध्यान आपकी ओर अवश्य रखेंगे और आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।

    इससे आगे की जानकारी के लिए हम आपके सामने एक वीडियो लेकर आए हैं जिसके द्वारा आप इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसकी जानकारी आपके लिए आवश्यक है कृपया करके आप नीचे दिए वीडियो को अवश्य देखें।

    नोट:- यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट कर सकते हैं और आप इस पोस्ट को अपने मित्रों के बीच शेयर भी कर सकते हैं हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।