Category: Cricket

  • 10 की उम्र में छोड़ा घर। सड़कोंˈ पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    10 की उम्र में छोड़ा घर। सड़कोंˈ पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    10 की उम्र में छोड़ा घर। सड़कोंˈ पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    मेहनत, लगन और जज्बा, यह तीन ऐसी चीजें है जो आपका हर सपना साकार कर सकती है। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप अमीर हैं या गरीब। अब युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की स्टोरी ही ले लीजिए। यशस्वी एक जमाने में गोलगप्पे बेचा करते थे। उन्होंने कई रातें टेंट में भूखे पेट सोकर गुजारी। लेकिन वह इन चुनौतियों से निराश नहीं हुए। बल्कि मेहनत कर हर मुसीबत का डटकर सामना किया। इनकी सफलता की कहानी आपको भी प्रेरणा से भर देगी।

    10 साल की उम्र में छोड़ा घर

    यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं। उनके पिता की एक छोटी सी दुकान है। मां हाउसवाइफ हैं। यशस्वी घर में सबसे छोटे हैं। उनका सपना एक क्रिकेटर बनने का था। इस सपने को पंख देने के लिए वह महज 10 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई आ गए थे। उनके पिता ने भी उन्हें रोका नहीं। क्योंकि उनके पास बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए कोई पैसे भी नहीं थे।

    मुंबई में यशस्वी के एक रिश्तेदार संतोष पहले से रहते हैं। हालांकि उनका घर इतना बड़ा नहीं कि वह यशस्वी को भी रख लेते। ऐसे में यशस्वी ने एक डेयरी पर काम करना शुरू किया और वहीं रात को रहने लगे। लेकिन एक दिन डेयरी वाले ने उन्हें निकाल दिया। फिर उनके रिश्तेदार और मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के मैनेजर संतोष ने वहां के मालिक से गुजारिश कर यशस्वी की रुकने की व्यवस्था ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में करवा दी।

    ठेले पर बेचता था गोलगप्पे

    यहां दिन में यशस्वी आजाद मैदान में राम लीला के दौरान पानी-पूरी (गोलगप्पे) और फल के ठेले पर काम करने लगे। वह इस दौरान कभी-कभी लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने भी जाते थे। इस दौरान वह भगवान से यही प्रार्थना करते थे कि उनकी टीम का कोई सदस्य गोलगप्पे के ठेले पर न आ जाए। वरना उन्हें बड़ी शर्म आएगी। क्रिकेट में अच्छे रन बनाकर वह हफ्ता निकालने के लिए 200-300 रुपए कमा लेते थे।

    यशस्वी के दिन तो अच्छे गुजरते थे लेकिन रातें मुश्किल बड़ी होती थी। कई बार वह घरवालों को याद कर घंटों रोया करते थे। टेंट में रहने वाले लड़के आपस में लड़ा करते थे। उनकी खाना बनाने को लड़ाई होती थी। यहां रोटी बनाने की जिम्मेदारी यशस्वी की होती थी। क्रिकेट मैदान में बाकी लड़के घर का बना लंच बॉक्स लाते थे। लेकिन यशस्वी को खुद बनाकर ले जाना पड़ता था। कई बार वह ऐसा नहीं कर पाते तो दूसरे लड़कों से नाश्ता करवाने की गुजारिश करते थे।

    ऐसे बदली जिंदगी

    आजाद मैदान में अक्सर जब कोई मैच होता था तो बॉल खो जाती थी। यशस्वी पैसों के लिए इस बॉल को ढूँढने का काम भी करते थे। एक बार जब वह मैदान में खेल रहे थे तो कोच ज्वाला सिंह का ध्यान उन पर गया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले ज्वाला सिंह ने यशस्वी का हुनर देख उसे क्रिकेट की कोचिंग दी। जल्द उसका टैलेंट निखर गया और वह एक शानदार क्रिकेटर बन गया। इस चीज के लिए यशस्वी अपने कोच के हमेशा शुक्रगुजार रहते हैं।

    एक बार यशस्वी बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गए। यहां उनकी दोस्ती क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन से हो गई। साल 2018 में अर्जुन यशस्वी को घर ले गए। यहां उन्होंने उसे अपने पिता से मिलवाया। सचिन यशस्वी के संघर्ष की कहानी सुनकर इतना प्रभावित हुए कि अपना बल्ला गिफ्ट कर दिया। कहा कि इससे अपना डेब्यू मैच खेलना।

    नाम दर्ज किए कई रिकॉर्ड्स

    यशस्वी मीडिया की नजरों में तब आए जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए दोहरा शतक और तीन शतकों से पांच मैचों में कुल 504 रन बनाए। वह ऐसा करने वाले कम उम्र के दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में 12 छक्के लगाए। ऐसा आजतक कोई नहीं कर पाया था। वहीं उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

    इसके बाद यशस्वी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में एक शतक और 4 अर्धशतक के साथ 400 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया। वह इसमें ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुने गए। इसका नतीजा ये हुआ कि साल 2020 की IPL नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2.4 करोड़ में खरीदा। इन दिनों यशस्वी ईरानी ट्रॉफी में इतिहास रचने को लेकर चर्चा में है। इसमें उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए मप्र के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक, जबकि दूसरी पारी में एक शतक जड़ा। वह ऐसा उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

  • ये है दुनिया की सबसे अमीर औरˈ सुंदर क्रिकेटर 5 साल में टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंध

    ये है दुनिया की सबसे अमीर औरˈ सुंदर क्रिकेटर 5 साल में टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंध

    ये है दुनिया की सबसे अमीर औरˈ सुंदर क्रिकेटर 5 साल में टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंध

    क्रिकेट में वैसे तो अक्सर पुरुषों का ही बोलबाला रहता है। लेकिन महिला प्रीमियर लीग (WPL) के बाद महिलाओं की वैल्यू भी बढ़ गई है। कमाई के मामले में अब महिला क्रिकेटर भी पुरुष खिलाड़ियों को टक्कर दे रही हैं। अब ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर बल्लेबाज एलिसे पेरी (Ellyse Perry) को ही देख लीजिए। एलिसे का नाम दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में टॉप पर आता है।

    115 करोड़ की मालकिन है ये क्रिकेटर

    आपको जान हैरानी होगी कि एलिसे की कुल संपत्ति 14 मिलियन डॉलर (करीब 115 करोड़ रुपये) है। वह न सिर्फ बेहद अमीर हैं, बल्कि दिखने में भी बड़ी सुंदर हैं। वह अपनी निजी लाइफ को मीडिया के सामने लाना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन लोग इसमें बड़ी दिलचस्पी लेते हैं। वह इन दिनों फिर से रिलेशनशिप में है। इसके पहले 2020 में उनका अपने पति और रग्बी खिलाड़ी मैट टूमुआ से तलाक हो गया था। दोनों 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

    इनका तलाक किस कारण हुआ इसकी वजह आज तक खुलकर सामने नहीं आई। पति से अलग होने के तीन साल बाद एलिसे खुद से एक साल छोटे फूटबॉल प्लेयर एलएफ स्टार नैट फाइफ को डेट कर रही हैं। नैट फाइफ महिला बिग बैश लीग (WBBL) में एलिस के लिए चीयर करते नजर आए थे। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी सांतवे आसमान पर थी। दूसरी ओर एलिसे भी हॉथोर्न के खिलाफ नैट फाइफ के 200वें गेम के बाद खिलाड़ी संग डॉकर्स चेंज-रूम में देखी गई थी।

    तलाक के बाद ढूंढ लिया नया साथी

    इनके लव अफेयर की खबरें साल 2022 में आई थी। तब बताया गया कि दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब दोनों लव बर्ड्स बन चुके हैं। एलिस पेरी अभी 32 साल की हैं। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेल रही हैं। कमाल की बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब-जब टी20 विश्व कप खिताब जीता तब-तब हर मैच 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में एलिसे शामिल रही हैं। उन्होंने 8 बार महिला टी20 विश्व कप में भाग लिया था।

    अपने क्रिकेट करियर में एलिस पेरी ने 8 वर्ल्ड कप, 6 टी20 वर्ल्ड कप और दो वनडे वर्ल्ड कप अपनी टीम के नाम किए हैं। वह 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में भी शामिल थी। वह क्रिकेट के आलवा फुटबॉल में भी अपने देश का नाम चमका चुकी हैं। उन्होंने महज 16 की उम्र में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दोनों में डेब्यू कर लिया था। वह ऐसा कर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं।

    एलिसे आईसीसी और फीफा वर्ल्ड कप दोनों का हिस्सा बनने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। वह धुरंधर बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी दोनों की माहिर खिलाड़ी हैं। आप उन्हें ऑलराउंडर कह सकते हैं। क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा वह स्कूल लाइफ में टेनिस, एथलेटिक्स और गोल्फ भी खेलती थी। वह कपिल देव और वसीम अकरम के क्लब में शामिल हैं।

  • 4000 रुपए प्रति लीटर का काला पानीˈ पीते हैं विराट कोहली, जाने क्या है इसकी खासियत

    4000 रुपए प्रति लीटर का काला पानीˈ पीते हैं विराट कोहली, जाने क्या है इसकी खासियत

    पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। एक जमाना था जब पानी की कोई कीमत नहीं हुआ करती थी। वह फ्री में मिल जाया करता था। लेकिन अब बोतल बंद पानी बेचा जाता है। ये अपको बाजार में 20 से 30 रुपए लीटर तक मिल जाता है। पानी में भी कई तरह की वेराइटी आती है। इसमें एक ब्लैक वाॅटर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    4000 रुपए प्रति लीटर का काला पानीˈ पीते हैं विराट कोहली, जाने क्या है इसकी खासियत

    ब्लैक वाॅटर नाम आप ने भी सुना होगा। इसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से लेकर कई बड़े बड़े बॉलीवुड सितारें पीते हैं। इस ब्लैक वाॅटर की कीमत आपकी उम्मीद से कही ज्यादा होती है। इसे एक आम आदमी अफोर्ड नहीं कर सकता है। तो आखिर इस ब्लैक वाॅटर में ऐसा भी क्या खास होता है जो ये इतना महंगा होता है और कई सेलिब्रिटीज इसे ही पीना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं।

    ब्लैक वाॅटर शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। खासकर जो लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं उनके लिए ये किसी अमृत से कम नहीं है। ब्लैक वाॅटर न सिर्फ आपको दिनभर हाईड्रेड रखता है बल्कि इसका पीएच लेवल भी बहुत अधिक होता है। इसके चलते आपको कभी एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है। इस ब्लैक वाॅटर का pH लेवल 7.5 से ज्‍यादा होता है। इसे पीने से शरीर दर्वाइयों पर कम निर्भर रहता है। यही वजह है कि बड़े बड़े खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज की ये पहली पसंद होता है।

    डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे अच्छा मानते हैं। उनके अनुसात ब्लैक वाॅटर एक खास टाइप का पानी होता है जिसमें फ्यूलविक एसिड पाया जाता है। इसे फ्युलविक ड्रिंक या स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में पिया जा सकता है। हम जो सामान्य पान पीते हैं उसका पीएच लेवल 6.5 से 7.5 होता है। यह चीज मौसम पर भी निर्भर करती है।

    इसके अलावा पानी किस जगह से आ रहा है और उसके बैक्टीरिया हटाने के लिए कैसी फ़िल्टर टेक्नीक इस्तेमाल की जा रही है इन सभी पहोन पर भी पानी का पीएच लेवल निर्भर करता है। इसके विपरीत ब्लैक वाॅटर आईयोनाइज्ड वाॅटर होता है। यह अपने सबसे शुध्द रूप में पाया जाता है।

    इतने में मिलता है ब्लैक वाॅटर

    ब्लैक वाॅटर के इतने सारे गुण जानकार आपके मन में भी इसकी कीमत को लेकर सवाल जरूर आया होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली जो ब्लैक वाॅटर पीते हैं उसकी एक लीटर की कीमत 4,000 रूपये है। हालांकि कुछ ई-काॅमर्स साइट पर ब्लैक वाॅटर की आधा लीटर की बाॅटल 90 रूपये में भी बेची जा रही है। इसमें भी अलग अलग ब्रांड होते हैं। उसके हिसाब से कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

    फिर भी सामान्य 20 से 30 रूपये प्रति लीटर वाले पानी की तुलना में ये कीमत बहुत अधिक है। इसे एक आम आदमी के लिए खरीदकर रोज रोज पीना मुमकिन नहीं है। इसका इस्तेमाल रोजाना सिर्फ अमीर लोग ही कर सकते हैं।

    वैसे यदि आप अमीर होते तो भी क्या 4,000 रूपये प्रति लीटर का पानी खरीदकर पीते? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

  • करोड़ों की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस केˈ मालिक MS धोनी लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार

    करोड़ों की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस केˈ मालिक MS धोनी लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार

    करोड़ों की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस केˈ मालिक MS धोनी लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार

    ‘धोनी’ यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इमोशन है। धोनी के चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट जगत में उनका नाम गूंजता है। लोग उनकी रणनीति, कप्तानी और मैदान पर प्रदर्शन की मिसालें देते हैं। वैसे फैंस सिर्फ धोनी के खेल के ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व के भी दीवाने हैं।

    अरबों के मालिक, नहीं 1 पैसे का घमंड

    महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज की तारीख में अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 949 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन अरबों की दौलत होने के बावजूद उनमें एक पैसे का घमंड नहीं है। बल्कि वह तो जमीन से जुड़े इंसान हैं। इसकी एक वजह ये है कि धोनी फेमस और अमीर बनने के पहले एक मिडल क्लास परिवार से थे। वह ट्रेन में टीटीई की नौकरी भी कर चुके हैं।

    7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार में पैदा हुए धोनी इतना पैसा होने के बाजूद शो ऑफ करना पसंद नहीं करते हैं। वह सादा जीवन और उच्च विचार में यकीन रखते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की कई ऐसी तस्वीरें हैं जो उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान दिखाती हैं। इन्हें देखकर फैंस उनके व्यक्तित्व के कायल हो जाते हैं। धोनी के अंदर संस्कार भी कूट-कूटकर भरे हैं। वह कभी संस्कारों के खिलाफ जाकर कोई काम नहीं करते हैं।

    अपने हाथों से करते हैं हर काम

    धोनी का अपना एक फॉर्महाउस भी है। यहां खेती बाड़ी भी होती है। कई बार धोनी खुद ही खेती करते दिखाई देते हैं। उन्हें का बार ट्रैक्टर चलाते भी देखा गया है। उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। वह अपनी गाड़ी खुद साफ करना पसंद करते हैं। उनके पास इतना पऐसा है कि वह आसानी से इन कामों के लिए नौकर रख सकते हैं, लेकिन धोनी का मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। और अपना खुद का काम करने में काहे की शर्म।

    धोनी एक पारिवारिक इंसान भी हैं। उन्होंने साल 2010 में साक्षी धोनी से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। वहां साक्षी रिसेप्शन पर जॉब करती थी। यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और बात शादी तक जा पहुंची। इस शादी के 5 साल बाद यानि 6 फरवरी 2015 को कपल के घर के नन्हीं परी आई। दोनों ने उसका नाम जीवा धोनी रखा।

    सादगी से हैं भरपूर

    धोनी अपनी वाइफ और बेटी दोनों के बेहद करीब हैं। उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। यहां वह धोनी संग अपनी और बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में धोनी बड़ी सादगी और आम इंसान की तरह परिवार के साथ नजर आते हैं। उनकी इन्हीं अदाओं का हर कोई दीवाना है।

    लोग धोनी से कितना प्यार करते हैं यह देखने के लिए आपको दो-तीन साल पीछे जाना होगा। बात हो रही है 15 अगस्त, 2020 की। पूरा देश जब स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। तभी ऐसी खबर आई जिसने सबकी आंखें नम कर दी। धोनी ने ऐलान किया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं। यह खबर सुनते ही फैंस रोने लगे थे। धोनी को सन्यास लिए दो साल से ज्यादा समय हो गया। लेकिन उनकी कमी अभी भी खलती है।