Author: me.sumitji@gmail.com

  • हनुमान जी के अलावा ये 7 लोगˈ भी हैं अमर आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजाˌ

    हनुमान जी के अलावा ये 7 लोगˈ भी हैं अमर आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजाˌ

    आज 6 अप्रैल पूरा देश हनुमान जयंती का त्योहार मना रहा है। हनुमान जी को शिवजी का 11वां रूद्र अवतार भी माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार हनुमान जी चिरंजीवी यानि अजर अमर हैं। माना जाता है कि वह आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। सिर्फ हनुमान जी ही नहीं बल्कि उनके अलावा सात और ऐसे चिरंजीवी मौजूद हैं जो अमर हैं। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।

    हनुमान जी

    भगवान शिव के अवतार कहलाने वाले हनुमान जी के पास अमरत्व का वरदान है। मान्यताओं की माने तो श्रीराम ने अयोध्या छोड़ बैकुण्ठ पधारने वाले थे। तब हनुमान जी ने उनसे विनती की कि क्या वे इस धरती पर ही रुक सकते हैं? श्रीराम उन्हें मना नहीं कर सके और उनकी इच्छा पूरी करते हुए उन्हें धरती पर हमेशा अमर रहने का वरदान दे दिया।

    परशुराम जी

    परशुराम जी भगवान विष्णु के 6वें अवतार के रूप में भी जाने जाते हैं। वह श्रीराम से पहले अवतरित हुए थे। उनके पास भी अमर रहने का वरदान है। वह शिवजी के परम भक्त हैं। इन्हीं की तपस्या और आशीर्वाद से उन्हें ये वरदान प्राप्त हुआ है। वह शिवजी ही थे जिन्होंने उन्हें तपस्या से प्रसन्न होकर फरसा दिया था। परशुराम इसे हमेशा अपने साथ रखते हैं।

    विभीषण

    विभीषण लंकापति रावण के छोटे भाई हैं। हालांकि वह राम भक्त भी हैं। उन्हीं की मदद से राम ने रावण का संहार किया था। देवी सीता को रावण की कैद से आजाद कराने में विभीषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इससे खुश होकर भगवान राम ने न सिर्फ उन्हें लंका नरेश बनाया बल्कि अजर-अमर होने का वरदान भी दिया।

    राजा बलि

    राजा बलि दैत्यों के महाराजा हुआ करते थे। वह इतने शक्तिशाली थे कि उन्होंने सभी देवताओं को पराजित कर दिया था। उनके प्रकोप से समस्त लोकों में हाहाकार मची थी। ऐसे में सभी देवता मदद के लिए विष्णुजी के पास गए। विष्णुजी ने बामन रूप धारण किया और राजा बलि से भिक्षा में तीन पग भूमि मांग ली। उन्होंने दो पग में पृथ्वी तो तीसरे पग में स्वर्ग लोक नाप लिया। ऐसे में राजा बलि को ये दोनों लोक छोड़ना पड़ा, लेकिन विष्णुजी ने उन्हें बदले में पाताल लोक दे दिया। कहा जाता है कि वह आज भी यहीं रहते हैं।

    ऋषि मार्कण्डेय

    हनुमान जी के अलावा ये 7 लोगˈ भी हैं अमर आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजाˌ

    ऋषि मार्कण्डेय का नाम भी चिरंजीवी की लिस्ट में शामिल है। उन्हें यह अमरता का वरदान भगवान शिव से मिला है। वह शिवजी के परम भक्त हैं। उन्होंने शिवजी को खुश करने के लिए घोर तपस्या की थी। साथ में महामृत्युंजय मंत्र की सिद्धि भी की थी। इससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने उन्हें चिरंजीवी होने का वरदान दे दिया।

    महर्षि वेद व्यास

    महर्षि वेद व्यास को विष्णुजी का अंश माना जाता है। उनका असली नाम कृष्ण द्वैपायन था। उनका जन्म पराशर ऋषि और सत्यवती के घर हुआ था। उन्होंने श्रीमदभगवद् महापुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों को लिखा था। पौराणिक कथाओं कि माने तो वेद व्यास कलिकाल के अंत तक जींद रहेंगे। इसके बाद वह कल्कि अवतार के साथ जीवन व्यापन करेंगे।

    अश्वत्थामा

    अश्वत्थामा को आप सभी जानते हैं। वे गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र हैं। महाभारत युद्ध में वह कौरवों के सेनापति भी थे। वह भी एक चिरंजीवी हैं। हालांकि उन्हें यह चीज वरदान स्वरूप नहीं बल्कि श्राप के रूप में मिली है। दरअसल उनके माथे पर एक अमरमणि थी। इसे अर्जुन ने दंडवश निकाल दिया था। फिर कृष्णजी ने उन्हें श्राप दिया कि वे अनंत काल तक धरती पर भटकेंगे।

    कृपाचार्य

    कृपाचार्य अश्वत्थामा के मामा हैं। वह कौरवों और पांडवों दोनों के गुरु रह चुके हैं। उनकी बहन कृपी की शादी द्रोणाचार्य से हुई थी। कृपाचार्य की गिनती सप्तऋषियों में होती है। वह उन तीन तपस्वियों में से एक हैं जिनके सामने साक्षात श्री कृष्ण प्रकट हुए थे। उन्होंने दुर्योधन को पांडवों से सन्धि करने की सलाह दी थी। हालांकि दुर्योधन ने ये सलाह नहीं मानी। लेकिन कृपाचार्य को अपने अच्छे कर्मों के चलते चिरंजीवी होने का वरदान मिला।

  • आराध्या को जन्म देने के बाद फूलकरˈ गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ

    आराध्या को जन्म देने के बाद फूलकरˈ गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ

    आराध्या को जन्म देने के बाद फूलकरˈ गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ

    मां बनने का सुख हर महिला लेना पसंद करती है। लेकिन कुछ महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि डिलीवरी के बाद उनका वजन बहुत बढ़ जाता है। उनकी कमर फैलकर कमरा बन जाती है। ऐसे में उन्हें अपना फिगर मेंटेन करने में बड़ी दिक्कत आती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो टेंशन ना लें। आज हम आपको ऐश्वर्या राय का वजन कम करने का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

    दरअसल ऐश्वर्या ने जब साल 2011 में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था तब उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था। उनके शरीर पर एक्स्ट्रा चर्बी साफ देखी जा सकती थी। आलम ये था कि लोग उन्हें इस बढ़ते वजन के चलते ट्रोल करने लगे थे। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या ने एकदम फिट होकर सबकी बोलती बंद कर दी थी। तो उन्होंने आखिर पोस्ट डिलीवरी अपना वजन कैसे कम किया? चलिए जानते हैं।

    ऐश्वर्या ने डिलीवरी के बाद ऐसे किया वजन कम

    1. ऐश्वर्या अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी से करती थी। इस पानी में वह नींबू और शहद मिला लेती थी। इससे उन्हें अपना वजन कम करने में हेल्प तो मिलती ही थी, लेकिन साथ में उनकी स्किन में ग्लो भी आ जाता था।

    2. ऐश्वर्या सुबह उठने के बाद एक घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेती थी। इस दौरान वह ओट्स और ब्राउन ब्रेड जैसे प्रोटीन और फईबर युक्त खाद्य पदार्थ खाती थी। आपको भी ब्रेकफास्ट हेवी, लंच मीडियम और डिनर लाइट खाना चाहिए।

    3. ऐश्वर्या अपनी डाइट में जितना हो सके उबली हुई सब्जियां, सलाद, फल और दाल जैसी हेल्थी चीजें शामिल करती थी। वह रोटी कभी-कभी ही खाती थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि ‘मैं सिर्फ दाल, चावल और सब्जियों पर सर्ववाइव कर सकती हूं।’

    4. ऐश्वर्या अपने डिनर में हमेशा हल्का खाना ही लेती थी। वह सोने से 4-5 घंटे पहले ही खाना खा लेती थी। इस तरह उनका खाना जल्दी हजम हो जाता था और एक्स्ट्रा चर्बी नहीं चढ़ती थी। वहीं स्नैक्स में वह ड्राई फ्रूट्स और फल खाना पसंद करती थी।

    5. खान पान के अलावा वह योगा और व्यायाम जैसी चीजें भी करती थी। वह रोज 45 मिनट योगा करती थी। वहीं हफ्ते में दो से तीन बार जिम जाती थी। इसके आलवा सुबह और शाम वॉक भी करती थी। इन सभी चीजों से उनका वजन धीरे-धीरे कम हुआ और वह फिर से शैप में आ गई।

    गौरतलब है कि ऐश्वर्या वर्तमान में 49 साल की है। लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती कम नहीं हुई है। मां बनने और उम्र के बढ़ने का असर उनके शरीर पर नहीं दिखता है।

  • आशिकी के चक्कर में 17 साल कीˈ लड़की गई थी बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिलˌ

    आशिकी के चक्कर में 17 साल कीˈ लड़की गई थी बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिलˌ

    आशिकी के चक्कर में 17 साल कीˈ लड़की गई थी बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिलˌ

    नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी लड़की को बरामद किया है, जिसके जीवन में एक अनजान फोन कॉल ने उथल-पुथल मचा दिया. लड़की के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आया कॉल ने उसके परिवार में तबाह मचा दी. लड़की की अनजान नंबर वाले लड़के से दोस्ती क्या हुई, उसके परिवार की जिंदगी ही तबाह हो गई. लड़की उस लड़के के प्यार में इतना बहक गई कि अकेली मां को छोड़कर फऱार हो गई. 17 साल की जवान की लड़की की अचानक दूर जाने से मां परेशान रहने लगी. जबकि, लड़की के पिता की सात साल पहले ही मौत हो चुकी थी. दिल्ली के समयपुर बादली इलाके की ये घटना है.

    बेटी की घर से गायब होने की सूचना मां ने दिल्ली पुलिस को दी. लड़की की मां की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने यह मामला दर्ज किया. क्योंकि, लड़की नाबालिग थी इसलिए इसकी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सौंपा गया. दिल्ली पुलिस को लड़की की मां की भी चिंता थी. इसलिए दिल्ली पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी.

    मां को अकेला छोड़ भाग गई थी लड़की
    क्राइम ब्रांच ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को अपने हाथ में लिया और दिन-रात के परिश्रम और मोबाइल नंबर के सीडीआर जांचने के बाद पीड़िता को आखिरकार बरामद कर लिया.

    पीड़ित लड़की की बरामदगी कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर के विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के आधार पर हुई. पीड़िता को दिल्ली छावनी क्षेत्र से बरामद किया गया. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच में बताया कि पीड़ित लड़की अनपढ़ है. उसके पिता की मृत्यु 7 साल पहले हो चुकी है. लड़की की घरों में नौकरानी का काम करती है. लड़की गलत नंबर कॉल के माध्यम से एक लड़के के संपर्क में आई. दोनों एक-दूसरे से बात करते रहते थे. अचानक बीते साल 28 अक्टूबर को लड़की अपनी मां को बताए बिना ही उसे छोड़कर चली गई. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने बरामद कर एक बेटी को मां को सौंप दिया. बेटी को देखकर मां का कलेजा पसीज गया.

  • सात ऐसे पीले फ्रूट्स जो आपके कोलेस्ट्रॉलˈ को घटाकर दिल की बंद नसों को खोल सकते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए जरूर खाएं ये फलˌ

    सात ऐसे पीले फ्रूट्स जो आपके कोलेस्ट्रॉलˈ को घटाकर दिल की बंद नसों को खोल सकते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए जरूर खाएं ये फलˌ

    सात ऐसे पीले फ्रूट्स जो आपके कोलेस्ट्रॉलˈ को घटाकर दिल की बंद नसों को खोल सकते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए जरूर खाएं ये फलˌ

    आज हम बात करने वाले हैं सात ऐसे फलों के बारे में जो ना सिर्फ आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, बल्कि हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से बंद हुई दिल की नसों को खोलने में भी मदद करते हैं और दिल को मज़बूत बनाते हैं।

    जी हाँ दोस्तों, आपने बिल्कुल सही सुना ये फ्रूट्स सिर्फ ट्रेडिशनल प्रैक्टिसेस में ही नहीं बल्कि साइंस भी इनके बेनिफिट्स को सपोर्ट करती है। तो अगर आप भी अपने हार्ट को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को ध्यान से अंत तक ज़रूर पढ़िए

    🍌 1️⃣ Banana (केला)

    • पोटेशियम से भरपूर — ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
    • एक नेचुरल वेसोडाइलेटर — आपकी आर्टरी को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है।
    • इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है।

    📍 सावधानी:
    अगर आप डायबिटिक हैं या वज़न घटा रहे हैं तो केले को मॉडरेशन में खाएं।
    ज्यादा पके केले से बचें क्योंकि उनमें शुगर ज़्यादा होती है।

    ⏰ खाने का सही समय:
    सुबह नाश्ते में या प्री-वर्कआउट स्नैक के रूप में।
    रोज़ 1–2 केले से ज़्यादा न खाएं।

    🍍 2️⃣ Pineapple (अनानास)

    • इसमें होता है Bromelain enzyme, जो एंटी-इन्फ्लेमेटरी है और ब्लड क्लॉट्स बनने से रोकता है
    • विटामिन C और फाइबर से भरपूर — कोलेस्ट्रॉल घटाने और हार्ट को प्रोटेक्ट करने में मददगार।

    ⚠️ ध्यान दें:
    पाइनएप्पल में एसिडिटी ज़्यादा होती है,
    इसलिए एसिड रिफ्लक्स या सेंसिटिव टीथ वालों को सावधान रहना चाहिए।
    अगर आप ब्लड थिनर ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।

    ⏰ बेस्ट टाइम:
    सुबह 10 से 12 बजे के बीच।
    रोज़ 1–2 कटोरी पर्याप्त है।

    🍋 3️⃣ Lemon (नींबू)

    • विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर — ये हार्ट को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और इंफ्लेमेशन कम करते हैं।
    • सलाद, पानी या सब्जी में डालकर खा सकते हैं।

    ⚠️ सावधानी:
    नींबू में एसिडिटी अधिक होती है —
    इसलिए सेवन के बाद हमेशा पानी से कुल्ला करें।
    अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से कंसल्ट ज़रूर करें।

    🍊 4️⃣ Orange (संतरा)

    • स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए सुपरफ्रूट है।
    • विटामिन C, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर।
    • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।
    • फ्लेवोनोइड्स ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाते हैं।

    💡 कैसे खाएं:
    छीलकर सीधे खाएं या फ्रेश जूस निकालें।
    ⚠️ पैक्ड जूस से बचें — उनमें अतिरिक्त शुगर और प्रिज़र्वेटिव होते हैं।

    🥭 5️⃣ Mango (आम)

    • “फलों का राजा” — बीटा कैरोटीन और विटामिन C से भरपूर।
    • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और दिल को हेल्दी रखता है।
    • फाइबर से भरा — डाइजेशन और कोलेस्ट्रॉल दोनों में मददगार।

    ⚠️ सावधानी:
    आम में शुगर अधिक होती है —
    इसे मॉडरेशन में खाएं।
    डायबिटिक पेशेंट्स इसे पनीर, बादाम या मूंगफली जैसे प्रोटीन फूड के साथ खाएं।

    🧡 6️⃣ Papaya (पपीता)

    • विटामिन C, E और बीटा-कैरोटीन से भरपूर — हार्ट डिजीज के रिस्क को घटाता है।
    • फॉलेट की मौजूदगी से होमोसिस्टीन लेवल कम होता है, जिससे नसों की रुकावट कम होती है।
    • फाइबर पेट को हेल्दी रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

    ⏰ खाने का सही समय:
    दिन में या शाम के वक्त — लेकिन रात में नहीं।
    डायबिटीज पेशेंट्स भी इसे मॉडरेशन में खा सकते हैं।

    🌶️ 7️⃣ Yellow Bell Pepper (पीली शिमला मिर्च)

    • विटामिन C, E और कैरोटीनॉइड्स का पावरहाउस।
    • सूजन कम करती है, हार्ट को सपोर्ट करती है।
    • फाइबर और पोटेशियम ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल करते हैं।

    💡 कैसे खाएं:
    सलाद में, सॉटे करके या सब्जी बनाकर हफ्ते में 1–2 बार खाएं।

  • सांप बनकर पुलिसवाले को ही डसने लगˈ पड़ा शख्स फिर जो हुआ उसकी नहीं थी किसी को भी उम्मीदˌ

    सांप बनकर पुलिसवाले को ही डसने लगˈ पड़ा शख्स फिर जो हुआ उसकी नहीं थी किसी को भी उम्मीदˌ

    सांप बनकर पुलिसवाले को ही डसने लगˈ पड़ा शख्स फिर जो हुआ उसकी नहीं थी किसी को भी उम्मीदˌ

    सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी-कभी तो यहां ऐसी अनोखी और अजीब चीजें वायरल हो जाती है जिसे देखकर हमारा भी दिमाग हिल जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखे वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें एक शख्स ने नाग बनकर पुलिसवाले को ऐसा डराया कि आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो बड़ा ही अजीब और अनोखा है। इसे देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा।

    बंदे ने नाग बनकर पुलिस को डराया

    दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुलिसवाले का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी राउंड पर निकलती है। रात का समय भी है। एक पुलिस वाला बाइक पर बैठा है। तभी अचानक से एक आदमी जमीन पर रेंगता हुआ आता है। वह रेंगते हुए बाइक पर बैठे पुलिसवाले के पास जाता है और उसकी टांग से चिपक जाता है। जब पुलिस वाले को कुछ महसूस होता है कि उसके पैर में कुछ है तो वह ऐसे डरकर भाग जाता है मानो कोई नाग उसके पैर में लिपट गया हो।

    पुलिस वाला भागकर अपने वहान के पास जाता है और उसमें से कुछ निकालने लगता है। इधर ये शख्स जमीन पर अभी भी नाग बनकर रेंगता रहता है। उधर आसपास खड़े लोग भी इस शख्स को देखकर हैरान रह जाते हैं। यह पूरा वीडियो ही बड़ा अजीब होता है। यहां क्या हो रहा है एक पल के लिए कुछ समझ भी नहीं आता है। जमीन पर रेंग रहे इस शख्स की क्या समस्या है? वह पुलिस वाले के साथ कोई मजाक कर रहा है या फिर उसे कोई दिक्कत है या फिर वह मानसिक रूप से बीमार है? इन सभी सवालों के जवाब सामने आना बाकी है।

    पुलिसवाले का रिएक्शन देख लोटपोट हुए लोग

    फिलहाल तो ये भी जानकारी नहीं है कि ये वीडियो कब का और कहां का है। बरहाल आप बस वीडियो ही देख लीजिए। क्योंकि इसे देखने मात्र से अपका पूरा शरीर हिल जाएगा। इस वीडियो को funny_sandip नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “ये आखिर चल क्या रहा है?” दूसरे ने कहा “भाई की हिम्मत को सलाम। आखिर पुलिसवाले के साथ ऐसा मजाक कौन करता है।” फिर एक कमेंट आता है “लगता है भाई सस्ते नशे कर के आया है।”

    एक शख्स कहने लगा “वाह क्या बात है। भाई ने तो पुलिसवाले को ही डरा दिया। वह भी बिना किसी हथियार के उसे भागने पर मजबूर कर दिया।” एक और शख्स कहने लगा “मुझे तो लगता है यह जमीन पर रेंग रहा शख्स मुसीबत में है और पुलिस वाले से कोई मदद चाहता है।” बस इसी तरह लोग और भी कई मजेदार कमेंट्स करने लगे। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के ये मजेदार वीडियो देख लीजिए।

    यहां देखें वीडियो


    वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप किसी पुलिसवाले के साथ ऐसा मजाक करने की हिम्मत कर सकते हैं? वीडियो पसंद आए तो शेयर भी करें।

  • 25–30 साल के युवा बन रहे हैंˈ नामर्द: ये बीमारियां चुपके से कर रही हैं सेक्स पावर को प्रभावित, अभी जानना जरूरीˌ

    25–30 साल के युवा बन रहे हैंˈ नामर्द: ये बीमारियां चुपके से कर रही हैं सेक्स पावर को प्रभावित, अभी जानना जरूरीˌ

    25–30 साल के युवा बन रहे हैंˈ नामर्द: ये बीमारियां चुपके से कर रही हैं सेक्स पावर को प्रभावित, अभी जानना जरूरीˌ

    Men’s Sexual Health: आजकल युवा पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. 25 से 30 वर्ष की आयु के पुरुष खराब जीवनशैली, हार्मोनल असंतुलन, मधुमेह, अवसाद, प्रदर्शन संबंधी चिंता और धूम्रपान जैसे कारणों से इस समस्या से पीड़ित हैं. इस लेख में हम इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारणों पर चर्चा करेंगें.

    Men’s Sexual Health: इरेक्टाइल डिसफंक्शन पुरुषों में एक आम समस्या है. पहले यह समस्या 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में होती थी, लेकिन अब यह 25 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं में भी देखी जा रही है. इसका एक प्रमुख कारण उनकी जीवनशैली है, जो मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों के समय से पहले विकास में योगदान देती है. इसके कारण संभोग के दौरान पर्याप्त इरेक्शन प्राप्त नहीं हो पाता है, जिससे उन्हें अपने साथी के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. इसका मुख्य कारण लिंग में पर्याप्त रक्त प्रवाह का न होना है.

    युवा पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन

    एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से 29 वर्ष की आयु के लगभग 8% पुरुष इस समस्या से पीड़ित हैं. इस बीच, 30 से 39 वर्ष की आयु के लगभग 11% पुरुष इस समस्या से प्रभावित हैं.

    इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मुख्य लक्षण

    • इरेक्शन में परेशानी
    • इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई
    • सेक्स में रुचि की कमी
    • आत्मविश्वास की कमी

    मुख्य कारण

    हार्मोनल असंतुलन

    टेस्टोस्टेरोन की कमी से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है. प्रोलैक्टिन हार्मोन के उच्च स्तर या थायरॉइड की समस्याओं के कारण भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है.

    डायबिटीज

    उच्च रक्त शर्करा तंत्रिकाओं और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुँचाता है, जिससे स्तंभन संबंधी समस्याएँ होती हैं.

    डिप्रेशन

    मस्तिष्क यौन इच्छा का प्राथमिक स्रोत है. अवसाद मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन पैदा करता है, जिससे यौन इच्छा कम हो सकती है.

    सेक्स से पहले परफॉर्मेंस की चिंता

    युवा पुरुष अक्सर सेक्स से पहले अपने परफॉर्मेंस को लेकर तनाव का अनुभव करते हैं, जिससे स्तंभन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है.

    स्मोकिंग से रक्त संचार भी प्रभावित होता है

    निकोटीन शरीर में रक्त संचार को भी प्रभावित करता है, जिससे स्तंभन में बाधा आ सकती है.

    Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है.

  • इन 10 तरीकों से लेती हैं आपकीˈ गर्लफ्रेंड आपका टेस्ट नंबर 7 में तो हर लड़का हो जाता है फेलˌ

    इन 10 तरीकों से लेती हैं आपकीˈ गर्लफ्रेंड आपका टेस्ट नंबर 7 में तो हर लड़का हो जाता है फेलˌ

    इन 10 तरीकों से लेती हैं आपकीˈ गर्लफ्रेंड आपका टेस्ट नंबर 7 में तो हर लड़का हो जाता है फेलˌ

    अगरआप अपने प्यार में सफल हो गए हैं तो अभी आपके कई इम्तिहान होने बाकी हैं। प्यार में सफलता के बाद कई बार आपकी गर्लफ्रेंड आपका टेस्ट ले सकती है ऐसे में अपने प्यार और गर्लफ्रेड को लेकर बिल्कुल बेफिक्र मत हो जाइए ऐसा करने से कई बार आप अपनी गर्लफ्रेंड के टेस्ट में फेल हो जाएंगे तो हो सकता है आपके रिश्ते में  दरार पड़ जाए। हालाँकि स्वाभाविक है अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपका इम्तिहान लेती है तो आपको उसके बारे में पता होना चाहिए और आपको इम्तिहान के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि समय और मौका मिलने  पर आप साबित कर सकें कि आप उनके काबिल हैं।

    • आप पर ध्यान रखना- हर गर्लफ्रेंड अपने पार्टनर के हर काम पर ध्यान रखती है। इसलिए ऐसा कोई काम न करें जो उसके दिल को ठेस पहुँचाए, और भरोसा तोड़े और वो आपका टेस्टे लेते समय आपका शिष्टाचार और आपका उसके प्रति सम्मान इन सभी बातों का भी ध्यान रखती है।
    • शराफत- अपने स्वभाव में शराफत रखिए क्योंकि यह व्यवहार लड़कियों को काफी पसंद आता है। अगर आपके पास शराफत है तो समझिए आपके  पास अपनी गर्लफ्रेंड का  दिल जीतने का सबसे बड़ा हथियार है।
    • दूसरों को भी इज्जत दीजिए- अपनी गर्लफ्रेंड को इज्जत देने के साथ अन्य लोगों का भी सम्मान करना आवश्यक है अगर आप ऐसा करते हैं तो ये व्यवहार आपकी गर्लफ्रेंड को खूब पसंद आएगा।
    • नर्म दिल- अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतने के लिए नर्म दिल बने साथ ही संस्कारी बने।
    • खुशमिजाज- आपके चेहरे की रौनक आपके  नेचर का पता देती है । अगर आप खुश रहेंगे तो आपका चेहरा खिला खिला रहेगा और आप जोश से भरपूर दिखेंगे ऐसा करने से आपकी पार्टनर आपकी तरफ अट्रैक्ट होगी।
    • अपने दोस्तों से मिलाना- लड़कियाँ रिलेशनशीप के मामले  में अपने जिग्री दोस्तों से जरूर सलाह लेते हैं ऐसे में वो आपको अपने दोस्तों से मिलाए तो समझ जाइए कि आपकी गर्लफ्रेंड अपनी दोस्तों को सामने आपका इम्तिहान ले रही है। ऐसे परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहें। और हमेशा हाजिर जवाब रखें।
    • दबाव हैंडल करने के लिए तैयार रखें- आपकी गर्लफ्रेंड आपको जांचने के लिए अपने लाइफस्टाइल का दायरा बढ़ाती है। और वो ये जानना चाहती है कि आप उस दबाव को हैंडल करने में कितने सक्षम हैं।
    • फ्यूचर प्लान- लड़कियों को फ्यूचर प्लानिंग करना बहुत अच्छा लगता है। और आपकी गर्लफ्रेंड भी आपके साथ फ्यूचर प्लानिंग करेगी और वो जानना चाहती है कि आप उसके साथ रिलेशनशिप के फ्यूचर को कैसे देखते हैं और आप कैसे सोच पा रहे हैं।
    • गंभीरता-  गंभीरता की जांच करना लड़कियों का स्वभाव है ऐसे में मस्ती और मजाक के साथ गंभीर भी रहेंय़। अपने और पार्टनर के फ्यूचर को लेकर हमेशा गंभीर रहें।
    • बोल्ड रहें- लड़कियां रिलेशनशिप में आने के बाद हर बात खुलकर बताती हैं और अपने पार्टनर से जानना भी चाहती हैं ऐसे में कोई भी बात बताने से न हिचकिचाएं और हर बात बताएं। इससे आपकी गर्लफ्रेंड को जानकर खुशी होगी कि कोई है जो उसे हर छोटी छोटी बातों को बताता है मेरी हर बात को सुनने के लिए तैयार रहता है। अपनी गर्लफ्रेंड की बात ध्यान से सुनें ताकि स्पेशल फील हो।
  • शादी के बाद दुल्हन सबसे पहले गूगलˈ पर क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगेˌ

    शादी के बाद दुल्हन सबसे पहले गूगलˈ पर क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगेˌ

    शादी के बाद दुल्हन सबसे पहले गूगलˈ पर क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगेˌ

    आज कल इंटरनेट का जमाना है तो ज्यादातर लोग अपने हर सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढना ही पसंद करते है, क्योंकि इससे आसानी से और सही जवाब मिल जाता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि गूगल के बिना हमारी जिंदगी अधूरी सी ही लगती है। जी हां यह जानकारी का वो खजाना है जो कई समस्याओं को हल करने का समाधान निकालता है। यहां तक कि कुछ लोग गूगल पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों और सवालों के जवाब भी ढूंढते है। तो वही नई नवेली दुल्हन शादी के बाद गूगल पर कई तरह की बातों को लेकर जानकारी हासिल करती है। ऐसे में गूगल भी कभी किसी को निराश नहीं करता और हर सवाल का जवाब बखूबी देता है।

    शादी के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती है नई दुल्हन :

    गौरतलब है कि हाल ही में गूगल को लेकर एक रिसर्च की गई थी और खास करके शादीशुदा महिलाओं को लेकर जो परिणाम सामने आएं है, उसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। जी हां शादी के बाद महिलाएं किस तरह की चीजें गूगल पर ढूंढती है, इसके बारे में जान कर पुरुषों को हैरानी जरूर हो सकती है। तो चलिए अब आपको इस बारे में सब कुछ विस्तार से बताते है।

    पति को आकर्षित कैसे करे : बता दे कि शादी के बाद लड़कियां चाहती है कि उनके पति हमेशा उनकी तरफ आकर्षित रहे और अध्ययनों से यह बात पता चली है कि विवाहित लड़कियां अपने पति को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए गूगल पर काफी कुछ सर्च करती है।

    पति की पसंद और न पसंद : बता दे कि हर शादीशुदा लड़की ये जानना चाहती है कि उसके पति को कौन सी चीजें पसंद है और कौन सी चीजें न पसंद है। हालांकि इन बातों को लेकर पति भी ये सर्च करते है कि पत्नी को कौन सी चीजें परेशान कर सकती है और उन्हें खुश कैसे रखा जा सकता है।

    शादी के बाद हर लड़की को होती है इन बातों की फिक्र :

    पति का दिल जीतना : गौरतलब है कि शादी के बाद लड़कियों के दिमाग में यह चीज भी घूमती रहती है कि पति का दिल आखिर कैसे जीता जा सकता है। जी हां वे सर्च करती है कि पति को खुश कैसे रखा जाएं और कैसे उनके करीब रहा जाएं, जिससे वे अपने शादी के रिश्ते को उम्र भर प्यार से निभा सके।

    परिवार के सदस्यों से तारीफ पाना : बता दे कि ज्यादातर शादीशुदा लड़कियां यह सर्च करती है कि ससुराल वालों को किस तरह से इम्प्रेस किया जा सकता है, ताकि वे उनके काम से खुश रहे। जी हां इसमें परिवार वालों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाने से लेकर उनकी हर जरूरत की चीज का ख्याल कैसे रखा जाएं, ये सब बातें शामिल होती है। जिससे लड़की को अपने ससुराल वालों से तारीफ मिल सके।

    परिवार की जिम्मेदारी : बता दे कि लड़कियां ये भी सर्च करती है कि शादी के बाद घर की जिम्मेदारी कैसे संभालनी चाहिए और एक शोध के अनुसार यह पता चलता है कि लोग गूगल पर आएं दिन ये सर्च करते रहते है कि परिवार की जिम्मेदारी किस तरह संभालनी चाहिए, ताकि आने वाले समय में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि शादी के बाद गूगल पर नई दुल्हन क्या क्या सर्च करती है और क्यों। दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको ये जानकारी जरुर पसंद आई होगी।

  • अगर डॉलर और रुपया हो जाएं बराबर,ˈ तो ये चीजें मिलेंगी इतनी सस्ती कि आप यकीन नहीं कर पाएंगेˌ

    अगर डॉलर और रुपया हो जाएं बराबर,ˈ तो ये चीजें मिलेंगी इतनी सस्ती कि आप यकीन नहीं कर पाएंगेˌ

    अगर डॉलर और रुपया हो जाएं बराबर,ˈ तो ये चीजें मिलेंगी इतनी सस्ती कि आप यकीन नहीं कर पाएंगेˌ

    अगर डॉलर और रुपया हो जाएं बराबर, यानी 1 डॉलर = 1 रुपया हो जाए, तो यह केवल एक विनिमय दर का परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकता है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर लगभग ₹83 के बराबर है, और यही वजह है कि भारत को किसी भी विदेशी वस्तु को आयात करने में अधिक खर्च आता है। लेकिन यदि दोनों मुद्राएं बराबर हो जाएं, तो विदेशी वस्तुएं और सेवाएं इतनी सस्ती हो जाएंगी कि आम उपभोक्ता भी अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली का अनुभव ले सकेंगे।

    विदेशी वस्तुएं बन जाएंगी सस्ती और सुलभ

    डॉलर और रुपया बराबर होने से सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि लगभग हर विदेशी प्रोडक्ट भारत में सस्ता हो जाएगा। जैसे iPhone, जो अभी $999 यानी ₹83,000 तक का आता है, उसकी कीमत ₹999 हो सकती है। यही नहीं, ब्रांडेड कपड़े, विदेशी चॉकलेट्स, गाड़ियां, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रोडक्ट आम भारतीयों की पहुंच में आ जाएंगे। पेट्रोल और डीज़ल, जिनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के आधार पर तय होती हैं, वो भी बहुत सस्ते हो सकते हैं। इससे परिवहन, सामान की ढुलाई और उत्पादन की लागत भी कम हो जाएगी।

    विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार

    डॉलर और रुपया बराबर हो जाने पर विदेश जाना, पढ़ाई करना या मेडिकल ट्रीटमेंट कराना बेहद किफायती हो जाएगा। आज भारतीय स्टूडेंट्स अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पढ़ाई करने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन विनिमय दर समान होने पर वही खर्च कुछ हजार में सीमित रह जाएगा। टूरिज्म सेक्टर में भी भारी उछाल देखा जा सकता है क्योंकि आम भारतीय नागरिक अब आराम से यूरोप या अमेरिका जैसे देशों की यात्रा कर सकेंगे।

    निर्यात, निवेश और रोजगार पर पड़ेगा असर

    हालांकि इस स्थिति के कुछ गंभीर नुकसान भी हैं। जब डॉलर और रुपया बराबर होंगे, तो भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर निर्यात पर पड़ेगा, जिससे भारत का विदेशी व्यापार घाटा बढ़ सकता है। भारत एक निर्यात प्रधान देश है, और ऐसी स्थिति में निर्यात घटने से उत्पादन कम होगा, जिससे फैक्ट्रियों और उद्योगों में नौकरियां प्रभावित होंगी। साथ ही, विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार महंगा लगने लगेगा, जिससे इन्वेस्टमेंट फ्लो भी धीमा हो सकता है।

    आईटी और आउटसोर्सिंग सेक्टर पर संकट

    आईटी-IT और बीपीओ-BPO इंडस्ट्री भारत की बड़ी ताकत हैं, लेकिन डॉलर और रुपया बराबर होने पर इनका लाभ भी घट सकता है। आज इन कंपनियों को डॉलर में पेमेंट मिलता है, जिससे वे मुनाफा कमाते हैं। अगर एक डॉलर की वैल्यू ₹1 हो गई, तो उनका मुनाफा 80% तक गिर सकता है। इससे हजारों युवाओं की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, और भारत की सेवाएं सस्ती होने का लाभ जो अब तक दुनिया उठा रही थी, वो खत्म हो सकता है।

  • सास-ससुर से दिन-रात झगड़ती थी बहूएं गांवˈ वालों ने उठाया ऐसा कदम अब दिन-रात करती है सेवाˌ

    सास-ससुर से दिन-रात झगड़ती थी बहूएं गांवˈ वालों ने उठाया ऐसा कदम अब दिन-रात करती है सेवाˌ

    सास-ससुर से दिन-रात झगड़ती थी बहूएं गांवˈ वालों ने उठाया ऐसा कदम अब दिन-रात करती है सेवाˌ

    बहू की अक्सर सास ससुर से कम ही बनती हैं। कई सास ससुर को शिकायत रहती है कि उनकी बहूएं उनकी सेवा नहीं करती हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi District) के पनवार चौहानन गांव (Panwar Chauhanan Village) में भी बुजुर्ग ऐसी ही समस्या से परेशान थे। इस गांव में सास-ससुर और बहुओं के बीच लड़ाई झगड़ों के कई मामले सामने आते थे। फिर ग्रामीणों ने कुछ ऐसा इंतजाम किया कि अब पूरे गांव में शांति है।

    गांव की अनोखी पहल ने रोक दिए बहू और सास-ससुर के झगड़े

    गांव के सरपंच के अनुसार यहां करीब 3200 लोग रहते हैं। हमे आए दिन सास-ससुर और बहुओं के बीच कलेश से जुड़ी खबरे सुनने को मिलती रहती थी। लगभग हर घर में ये दिक्कत थी। इससे परिवार का माहौल बिगड़ रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने एक बैठक की जिसमें बड़ा ही अनोखा फैसला लिया गया।

    गांव वालों ने सास-ससुर की सेवा करने वाली बहुओं को पुरस्कार देने की योजना निकाली। मतलब जो भी बहू अपने सास-ससुर की सबसे अच्छी सेवा करेगी उसे पूरे गांव में पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह तरकीब काम भी कर गई। इस पुरुस्कार और सम्मान के लालच में गांव की बहूएं अपने सास ससुर का बड़े अच्छे से ख्याल रखने लग गई। उनकी खूब सेवा करने लगी।

    पुरुस्कार के लालच में सास-ससुर की सेवा कर रही बहूएं

    गांव वालों ने यह अनोखी पहल इसी साल 24 जनवरी को शुरू की थी। इसके तहत वे हर 26 जनवरी और 15 अगस्त को गांव की उस बहू को सम्मानित करेंगे जो अपने सास-ससुर की सबसे ज्यादा सेवा करेगी। इस पहल को अच्छे से लागू करने के लिए एक निगरानी समिति का गठन भी किया गया है। यह समिति उन बहुओं को चुनेगी जिन्होंने  सास-ससुर की दिन रात सेवा की हो।

    इस अनोखी पहल के दो महीने बाद ही इसका पॉजिटिव रिजल्ट दिखने लगा। गांव में लड़ाई झगड़े बंद हो गए। अब हर महिला का सपना इस पुरुस्कार को जितना है। इसके चक्कर में वह सास ससुर की जमकर सेवा कर रही है। इस पहल के तहत 35 साल की बहू राजकुमारी यादव को ये पुरुस्कार मिल भी चुका है। ग्राम पंचायत ने उन्हें सम्मान दिया था।

    इस बहू को मिला सम्मान

    दरअसल दिसंबर 2021 में राजकुमारी के 67 साल के ससुर शिवनाथ यादव को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। राजकुमारी के पति राज बहादुर यादव किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। ऐसे में बहू ने अपने डर और घबराहट को काबू में रख पहले पंपिंग और फिर प्राथमिक उपचार किया।

    फिर वह अकेले ससुर को जबलपुर (Jabalpur) के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गई। यहां इलाज के बाद वह ठीक हो गए। बहू की हिम्मत के चलते उनकी जान बच गई। अब गांव की बाकी बहूएं भी राजकुमारी को प्रेरणा मानकर सास बहू की सेवा कर रही हैं।