किसान ने उगाया इतना वज़नी गोबी किˈ उठाते-उठाते फूल जाएंगी आपकी सांसे देखें तस्वीरेंˌ

किसान ने उगाया इतना वज़नी गोबी किˈ उठाते-उठाते फूल जाएंगी आपकी सांसे देखें तस्वीरेंˌ
किसान ने उगाया इतना वज़नी गोबी किˈ उठाते-उठाते फूल जाएंगी आपकी सांसे देखें तस्वीरेंˌ

बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें गोभी की सब्जी बहुत पसंद होगी। हमारे यहां अधिकतर फूल गोभी और पत्ता गोभी ही पाई जाती हैं। हम सभी ने गोभी देखी है। जो हम अपने घरों में लाते और बनाते होंगे। इसका साइज बहुत बड़ा नहीं होता है। यह आसानी से हमारे हाथ में आ जाती है और हम बड़े आराम से इसे एक हाथ से उठाकर घर ले आते हैं, लेकिन कोई आपसे कहे कि एक किसान ने इतनी बड़ी गोभी उगाई है कि आपके हाथ में पूरी ना आएं। अगर कोई कहे कि इस गोभी को उठाने में आपके पसीने छूट जाएंगे तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे। आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा हो चुका है।

जी हां, जिस गोभी को हम और आप आराम से उठाकर दुकान या रेहड़ी से अपने घर ले आते हैं, वहीं ब्रिटेन के न्यूपोर्ट पर एक किसान ने इतनी विशालकाय पत्ता गोभी उगाई है कि इसे उठाने के लिए कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ेगी। यहां के रहने वाले इयान नील नाम के किसान ने 30 किलोग्राम वजनी पत्ता गोभी उगाई है। इसके लिए उन्हें बकायदा इनाम भी मिला है। उन्होंने इस गोभी को एक स्थानीय फ्लॉवर शो में प्रदर्शित किया, जहां लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की। लोगों ने कहा कि इयान कमाल के किसान हैं।

यह पहली बार नहीं है जब इयान ने इतनी भारी-भरकम सब्जी उगाई है। वो ऐसे कारनामें कई बार पहले भी कर चुके हैं। इस गोभी के अलावा इयान ने फ्लॉवर शो में भारी गाजर और बीटरूट भी लोगों के सामने रखा। इस एक गाजर का वजन 4 किलो और बीटरूट का वजन 19 किलोग्राम था। जी हां, सही पढ़ा है आपने। 4 किलोग्राम की एक गाजर और 19 किलोग्राम वजन का एक बीटरूट। हमारे यहां तो 4 किलो में सैंकड़ों गाजर आ जाएं।

लोग इयान की इस कारनामें को देखकर हैरान थे। इयान ने बताया कि इन विशालकाय और वजनी सब्जियों को उन्होंने बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से तैयार किया है। इयान ने बताया कि वो आगे और भी ऐसी सब्जियां लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस विशालकाय गोभी को फ्लॉवर शो के आयोजकों को दे दिया। वहीं बीटरूट और गाजर को वो अपने मवेशियों को खिलाने के लिए ले गए।

इयान ने 30 किलोग्राम वजन की गोभी उगाई। इसे उठाने में भले ही हमारी सांसे फूल जाएं लेकिन यह वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई। दुनिया में आजतक सबसे भारी गोभी 62 किलोग्राम की है। जी हां, 62 किलोग्राम की एक गोभी। इसे उठाने में तो दिन में चांद-तारे नजर आ जाएंगे। इस गोभी को अमेरिका के स्कॉट रॉब नाम के शख्स ने उगाई थी। यह आजतक की दुनिया की सबसे भारी गोभी है। इयान की गोभी इससे लगभग आधी भारी थी।

हालांकि, सबसे भारी बीटरूट के मामले में इयान रिकॉर्डधारी हैं। इयान ने साल 2001 में 23.4 किलोग्राम का बीटरूट उगाया था। यह आजतक का दुनिया का सबसे भारी बीटरूट है। इयान का यह रिकॉर्ड लगभग 17 साल बाद आज भी कायम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *