68 साल की दादी को हुआ खुदˈ से आधी उम्र के लड़के संग प्यार, 17 लाख की चपत लगा भाग गया प्रेमीˌ

68 साल की दादी को हुआ खुदˈ से आधी उम्र के लड़के संग प्यार, 17 लाख की चपत लगा भाग गया प्रेमीˌ
68 साल की दादी को हुआ खुदˈ से आधी उम्र के लड़के संग प्यार, 17 लाख की चपत लगा भाग गया प्रेमीˌ

प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। हालांकि कई बार हम प्यार में इतने अंधे हो जाते हैं कि सामने वाले के दिल में छिपा फरेब नहीं देख पाते हैं। ऐसा ही कुछ यूके में रहने वाली 68 वर्षीय बेथ हैनिंग के साथ हुआ। उम्र के इस पड़ाव में अकेली बेथ को अपने से आधी उम्र वाले रॉडनी से प्यार हो गया। रॉडनी घाना का रहने वाला है और वहां म्यूजिक कॉन्सर्ट करता था। इसके अलावा वह सोशल वर्क से भी जुड़ा था। वहीं 68 साल की बेथ भी बहुत सोशल वर्क करती है। वे घाना के लोगों के लिए फंड एकत्रित करती थी। बस इसी दौरान उनकी मुलाकात रॉडनी से हुई थी। 

 दोनों ने 2014 में फेसबुक पर बातचीत स्टार्ट की थी। धीरे धीरे दोनों में फ़्लर्ट होने लगा और फिर बात प्यार मोहब्बत तक जा पहुंची। बेथ हैनिंग बताती है कि पहले जब किसी बुजुर्ग महिला को यंग लड़के से प्यार हो जाता था तो वह उसका मजाक उड़ाया करती थी, लेकिन जब उसके साथ भी ऐसा हुआ तो दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। 

दोनों में जैसा ही रोमांस शुरू हुआ तो रॉडनी ने बेथ से कुछ पैसे मांग लिए। यह रकम बहुत कम थी इसलिए बेथ ने पैसे दे दिए। हालांकि इसके कुछ दिन बाद रॉडनी ने दोबारा अपना मुंह फाड़ा और पैसों की मांग करने लगा। बेथ ने दोबारा उसकी मदद कर दी। 

 अब इन दोनों की फेसबुक पर रोजाना बात होती थी। एक बार बेथ अपने बॉयफ्रेंड से मिलने घाना भी गई। यहाँ पहुँचने पर रॉडनी ने उसे बहुत स्पेशल फ़ील कराया। जल्द ही उसने शादी के लिए प्रपोज किया और बेथ ने उससे शादी भी कर ली। इस शादी से बेथ के बच्चे खुश नहीं थे। हालांकि बेथ बुढ़ापे में अकेलेपन की शिकार थी इसलिए उन्होंने शादी करने का फैसला सही

शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे। इनके बीच फिर लड़ाईयां होने लगी। रॉडनी ने बेडरूम की बजाए सोफ़े पर सोना शुरू कर दिया। वह बेथ को उसकी आर्थिक स्थिति को लेकर ताने भी मारता था। बेथ के घर रहकर उसी से कई बार पैसे मांगता था। जब बेथ पैसे न दे पाती तो बहुत गालियां देता। 

जल्द ही बेथ के दिमाग की बत्ती जली और वे समझ गई कि रॉडनी ने मुझ से सिर्फ पैसों के लिए ही शादी की थी। उन्हें इस बात का भी पता चला कि रॉडनी की असली उम्र 30 है लेकिन उसने बेथ को 40 कहा था। 17 लाख के कर्ज में डूबी बेथ अब बस इस रिश्ते को खत्म कर अपने बच्चों संग रहना चाहती है। उन्होंने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा कर अन्य महिलाओं को भी इस तरह के धोखे से दूर रहने की सलाह दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *