हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण

हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण

क्या आपके भी नाखूनों पर, जहां से नाखून निकलते हैं, वहां पर सफेद निशान बने हुए हैं। अगर ऐसा है तो फिर आज जान लीजिए कि यह क्यों बनते हैं वरना बाद में पछताएंगे।

हमारे नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेदˈ निशान? अगर आपके भी है तो आज जान लीजिए कारण
Image Source : PEXELSप्रतीकात्मक फोटो

हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक ऐसी कई चीजों को देखता है जो नॉर्मल नहीं होता है मगर लोग उसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं करते हैं और उन्हें अनदेखा कर देता है। कई बार इंसान अपने शरीर को लेकर भी ऐसा करता है। शरीर में कुछ बदलाव या फिर कुछ ऐसा दिखता है जिसको लेकर उसके मन में सवाल उठने चाहिए और उसके जवाब भी उसको खोजने चाहिए मगर लोग ऐसा नहीं करते हैं और उसे इग्नोर कर देते हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं। आज हम आपको नाखूनों को लेकर कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे आपने पहले शायद नोटिस तक नहीं किया होगा और अगर नोटिस किया होगा तब भी उसका कारण नहीं पता होगा।

नाखूनों पर क्यों बनते हैं सफेद निशान?

आपने देखा होगा कि कई लोगों के नाखूनों पर एक सफेद रंग का निशान होता है। जहां से नाखून निकलते हैं, अकसर वहां पर यह निशान देखने को मिलते हैं। शायद आपके नाखूनों पर भी यह निशान हो लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दरअसल यह निशान ल्यूकोनीशिया के कारण होते हैं जो एक आम बिमारी है। जहां से नाखून निकलते हैं, वहां पर अगर सफेद निशान है तो यह ‘ट्रू ल्यूकोनीशिया’ के कारण है। वहीं अगर सफेद धब्बे नाखूनों के नीचे वाले स्किन में बने हैं तो यह ‘अपेरेंट ल्यूकोनीशिया’ के कारण होता है औ अगर यही धब्बे नाखून की सतह पर हैं तो यह स्यूडोल्यूकोनीशिया के कारण होते हैं।

किन वजहों से होता है ल्यूकोनीशिया?

अब आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि ल्यूकोनीशिया किस वजह से होता है तो आइए इसके बारे में बताते हैं। इसके पीछे एक कारण एलर्जी हो सकती है। नाखूनों पर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स के कारण एलर्जी हो सकता है और ऐसे धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा कोई चोट भी इन धब्बों के बनने का कारण बन सकता है। कभी-कभी किसी फंगल इंफेक्शन के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा कई बार दवाओं के साइडइफेक्ट के कारण भी ऐसा हो जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *