सास-दादी-नानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंदˈ के लड्डू क्यों खिलाती है? वजह चौका देगीˌ

सास-दादी-नानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंदˈ के लड्डू क्यों खिलाती है? वजह चौका देगीˌ

मां बनने का एहसास किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है। जब वह मां बनती है तो उसे बहुत सी हेल्थी चीजें खिलाई जाती है। इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता रहता है। लेकिन सिर्फ गर्भावस्था में ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिला को पोषक तत्वों की सख्त जरूरत होती है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला का शरीर बहुत कमजोर पड़ जाता है। उसके शरीर में ज्यादा ताकत नहीं बचती है। ऐसे में उसे पूरी तरह से रिकवर होने में अच्छे खान पान की जरूरत पढ़ती है।

सास-दादी-नानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंदˈ के लड्डू क्यों खिलाती है? वजह चौका देगीˌ

डिलीवरी के बाद 6 महीने तक मां को नवजात को अपना दूध भी पिलाना पढ़ता है। यह भी एक वजह है कि उसे पोस्ट डिलीवरी हेल्थी खुराक लेनी चाहिए। ऐसे में कई सास, दादी, नानी बच्चे के पैदा होने के बाद उसकी मां को गोंद के लड्डू बनाकर देती है। आप में से कई लोगों ने भी गोंद के लड्डू खाए होंगे या दूसरी महिलाओं को खाते देखा होगा। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि डिलीवरी के बाद महिला को गोंद के लड्डू क्यों खिलाए जाते हैं? आज हम इसी रहस्य से पर्दा उठाने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोंद की भी कई प्रकार की वेराइटी होती है। यदि आप महिला को गोंद खिला रहे हैं तो कीकर और बबूल की गोंद सबसे अधिक फायदेमंद होती है। ये गोंद आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है। यदि न भी मिल पाए तो आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। लड्डू के अलावा इस गोंद को रोज एक गिलास दूध में मिलकर इसका सेवन किया जा सकता है।

हालांकि गोंद के लड्डू की बात ही कुछ और होती है। इसे बनाने के लिए गोंद के अलावा देसी घी, काजू बादाम जैसे मेवे और अन्य पौष्टिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन गोंद के लड्डुओं में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। वहीं ये कई पोषक तत्वों से भी भरा होता है। ये सभी चीजें सेहत के लिहाज से बहुत लाभकारी होती है। खासकर डिलीवरी के बाद महिलाओं को इसे जरूर खिलाना चाहिए। इससे उन्हें कई अच्छे लाभ होते हैं।

डिलीवरी के बाद गोंद के लड्डू खाने के फायदे

1. हड्डीयां मजबूत करें: जब कोई महिला बच्चा पैदा करती है तो पोस्ट डिलीवरी उसकी रीढ़ की हड्डी बहुत कमजोर हो जाती है। गोंद के लड्डू खाने से इन हड्डियों को मजबूत होने में मदद मिलती है। इसलिए महिला अपनी हड्डियों में कमजोरी महसूस करे तो उसे रोज गोंद के लड्डू अवश्य खुलाएं। इससे उसकी कमजोर हड्डी की शिकायत दूर हो जाएगी।

2. इम्यूनिटी बूस्टर: डिलीवरी के बाद महिलाओं का इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है। फिर इस कोरोना काल में हम इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का रिस्क नहीं उठा सकते हैं। इसलिए गोंद के लड्डू खिलकार महिला का इम्यून सिस्टम बूस्ट किया जा सकता है। इतना ही नहीं ये महिलाओं को सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से भी दूर रखता है।

3. स्किन में निखार: डिलीवरी के बाद महिला की स्किन भी प्रभावित होती है। ऐसे में उसे गोंद का लड्डू खिलाया जाए तो उसकी त्वचा में निखार आता है। इससे उसकी स्किन में नमी बनी रहती है, साथ ही फेस भी ग्लो करने लगता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *