सजने धजने ब्यूटी पार्लर आई मां-बेटी करवायाˈ 48 हजार का मेकअप बिल देने की बारी आई तो कर गयी काण्ड तगड़ाˌ

सजने धजने ब्यूटी पार्लर आई मां-बेटी करवायाˈ 48 हजार का मेकअप बिल देने की बारी आई तो कर गयी काण्ड तगड़ाˌ
सजने धजने ब्यूटी पार्लर आई मां-बेटी करवायाˈ 48 हजार का मेकअप बिल देने की बारी आई तो कर गयी काण्ड तगड़ाˌ

ब्यूटी पार्लर में जाकर सुंदर दिखना हर महिला को पसंद होता है। हालांकि इसमें अच्छे खासे पैसे भी खर्च हो जाते हैं। खासकर यदि ब्यूटी पार्लर हाई क्लास हुआ तो आपके कई हजार खर्च हो जाते हैं। ऐसे में दो महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में एक ऐसा गेम खेला कि हजारों का मेकअप भी करवा लिया और एक फूटी कोड़ी भी नहीं दी। अब ब्यूटी पार्लर की मालकिन इन दोनों महिलाओं को ढूंढ रही है।

मेकअप करवा लगा दिया 48 हजार का चुना

दरअसल ये अनोखा मामला ब्रिटेन का है। यहां 28 साल की जेड एडम्स (Jade Adams) Jade Louise Aesthetics नाम का एक ब्यूटी क्लिनिक चलाती हैं। जेड ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर इन दो धोखेबाज महिलाओं की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि इन दो महिलाओं ने हमारे ब्यूटी पार्लर में अपॉइंटमेंट बुक किया था।

इन दोनों महिलाओं ने खुद को मां बेटी बताया। दोनों ने मेकअप के अलावा Botox ट्रीटमेंट व अन्य महंगे ट्रीटमेंट करवाए। इसके बाद इनका 48,942 रुपये का बिल बना। हालांकि जब बिल देने की बारी आई तो दोनों बड़ी ही चालाकी से नौ दो ग्यारह हो गए। पहले एक महिला वैटिंग रूम में जाकर बैठ गई। फिर दूसरी ने कहा कि वह पहली वाली से पेमेंट लेकर आ रही है। वह जाते-जाते अपना कोट वहीं छोड़ गई। ताकि लोगों को लगे कि वह वापस आएगी।

बिल देने के टाइम रफूचक्कर हुई मां बेटी

हालांकि वैटिंग रूम से धीरे से दोनों ही महिलाएं रफूचक्कर हो गई। और ब्यूटी पार्लर को करीब 48 हजार रुपए का चुना लगा गई। पार्लर की मालकिन जेड कहती हैं कि मैं 18 साल से यह बिजनेस कर रही हूँ। लेकिन मैंने अपने करियर में कभी ऐसी धोखाधड़ी नहीं देखी। अब मैं बहुत उदास हूँ।

जेड ने ये भी बताया कि महिलाओं के बातचीत के लहजे से वह आयरिस लग रही थी। ब्यूटी इंडस्ट्री के दूसरे लोगों ने उन्हें बताया कि इनके परिवार में और भी कई ऐसी महिलाएं हैं। ये सभी सालों से ब्यूटी पार्लर को इसी तरह चुना लगाती आ रही हैं। वह तो अच्छा हुआ कि जेड ने एक महिला की फोटो खींच ली थी। अब उन्होंने इस फोटो को पूरी कहानी के साथ फेसबुक पर साझा किया है। ताकि लोग इसे पहचान ले और आगे से कोई और इनके धोखे का शिकार न बने।

इसके अलावा जेड ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है। पुलिस जेड की बताई जानकारी और तस्वीर के आधार पर महिला की खोजबीन कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *