शादी के बाद दूल्हे की लग गईˈ आंख, दुल्हन गहने लेकर प्रेमी संग भाग गईˌ

शादी के बाद दूल्हे की लग गईˈ आंख, दुल्हन गहने लेकर प्रेमी संग भाग गईˌ
शादी के बाद दूल्हे की लग गईˈ आंख, दुल्हन गहने लेकर प्रेमी संग भाग गईˌ

शादी ब्याह जैसे मामलों में लड़का लड़की की मर्जी बहुत मायने रखती है। यदि लड़की की बिना मर्जी के शादी कारवाई जाए तो कोई न कोई कांड जरूर होता है। अब यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की इस शादी को ही ले लीजिए। यहां दुल्हन ने पहले तो दूल्हे से चुपचाप शादी कर ली। लेकिन फेरे लेने के बाद जब सभी की कुछ पल के लिए आँख लगी तो दुल्हन सभी गहने लेकर अपने प्रेम संग भाग गई। दुल्हन की इस हरकत से बाराती और घराती दोनों ही हैरान है।

पूरा मामला रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का बताया जा रहा है। यहां एक लड़की का ब्याह फतनपुर इलाके के रहने वाले लड़के संग तय हुआ था। शादी शुक्रवार को थी। ऐसे में सभी बाराती तय समय पर लड़की के घर पहुंच गए। यहां लड़की वालों ने बरातियों का अच्छे से स्वागत किया। इसके बाद द्वारपूजा, जयमाल जैसी रस्में शुरू हुई। फिर लड़के वालों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अंत में फेरे और कन्यादान जैसी रस्में भी हो गई। दूल्हा दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।

शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों की थकान के चलते थोड़ी आंख लग गई। इसके बाद सभी जैसे ही उठे तो दुल्हन गायब थी। इस खबर से शादी में कोहराम मच गया। दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई। उधर बाद में पता चला कि दुल्हन के साथ उसे शादी में चढ़ाएं गए गहने भी गायब है। बाद में खुलासा हुआ कि दुल्हन इन गहनों को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है।

इस बात से दूल्हा बहुत दुखी हुआ। लड़के और लड़की दोनों के घरवालों में घंटों बहसबाजी भी चली। लेकिन अंत में दूल्हा थक हारकर बिना दुल्हन के ही बारात वापस अपने घर ले गया। इस पूरे मामले पर सीओ रानीगंज का कहना है कि हमे अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, उसी से हमे भी जानकार लगी है। यदि कोई लिखित में शिकायत करता है तो मामले की उचित कार्यवाई की जाएगी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या लड़की ने इस तरह दूल्हे को धोखा देकर प्रेमी संग भागकर सही किया? हमारे ख्याल में लड़की को यदि शादी से दिक्कत थी तो पहले ही बता देना चाहिए। इस तरह किसी की भावना और इज्जत से खेलना गलत बात होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *