घोड़ी पर बैठे रहे दूल्हे राजा, बैंडˈ वालों को थाने पकड़ कर ले गई पुलिस, जानिए क्या थी वजहˌ

घोड़ी पर बैठे रहे दूल्हे राजा, बैंडˈ वालों को थाने पकड़ कर ले गई पुलिस, जानिए क्या थी वजहˌ
घोड़ी पर बैठे रहे दूल्हे राजा, बैंडˈ वालों को थाने पकड़ कर ले गई पुलिस, जानिए क्या थी वजहˌ

हर इंसान की शादी एक ना एक दिन जरूर होती है। चाहे लड़का हो या लड़की, दोनों ही अपनी शादी को लेकर कई सपने मन में संजोए रखते हैं। शादी लड़का लड़की के लिए जीवन का सबसे खूबसूरत दिन होता है। इस दिन की तैयारी में लड़का लड़की पहले से ही जुट जाते हैं। अपने लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं। लड़कियां आभूषण, श्रृंगार की चीजें खरीदती हैं। हर कोई इंसान अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। शादियों में बारातियों के साथ-साथ बैंड बाजा भी होता है, परंतु अगर अचानक से ही शादी में कुछ ऐसा हो जाए और पुलिस बैंड बाजा वालों को पकड़ कर ले जाए तो पूरा माहौल ही शांत हो जायेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जी हां, पूरे ठाठ के साथ बारातियों संग अपनी दुल्हन को लेने के लिए दूल्हे राजा सज-धज के घोड़ी पर सवार होकर निकले। बैंड वाले भी गानों से दूल्हे के साथ बारातियों का भी जोश बढ़ा रहे थे। नाच गाने के साथ बारात आगे बढ़ रही थी। तभी अचानक बैंड वाले गायब हो गए और घोड़ी पर बैठे हुए दूल्हे राजा उदास होकर देखते ही रह गए थे, बाद में पता चला कि बैंड वालों को पुलिस गिरफ्तार करके थाने ले गई है।

जब दूल्हा घोड़ी पर सवार हुआ तो बैंड बाजे वाले भी गानों की धुन बजाने लगे। बैंड बाजे और गाने के साथ बारात आगे बढ़ रही थी। जब बारात कोसीकलां थाने के सामने पहुंची तो इतना शोर सुनकर पुलिस वालों ने बैंड बाजे वालों को वहीं पर रोक लिया और सभी को थाने में ही बैठा लिया। जब यह नजारा घोड़ी पर सवार दूल्हे ने देखा तो वह काफी उदास हो गया था। भला दूल्हा करता भी क्या, वह यह सब देखता ही रह गया। पुलिस ने जब बैंड वालों को पकड़ा तो इसकी खबर पूरे कस्बे में फैल गई। कस्बे के संभ्रात नागरिक को जब इस मामले के बारे में जानकारी पता लगी तो वह तुरंत थाने पहुंचे और किसी तरह उन्होंने मामले को शांत करा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *