इस मंदिर में माँ के दर्शन केˈ लिए रोज आता है भालुओं का परिवार, भालुओं को देखने के लिए उमड़ती है भारी भीड़

यहां पर स्थित चंडी देवी के मंदिर में उनके दर्शन करने को भालुओं का एक परिवार रोजाना आता है। बताया गया कि महासमुंद जिले में स्थित इस मंदिर से लोगों की अस्था के साथ-साथ जानवरों की आस्था भी जुड़ी हुई है। इस मंदिर में रोजाना हजारों लोगों की भीड़ माता के दर्शन करने पहुंचती है जहां पर वे लोग भालुओं की भक्ति को देखकर आश्चर्य में पड़ जाते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मंदिर लगभग 150 साल पुराना है। इस मंदिर के भीतर मां चंडी की एक सुंदर सी प्राकृतिक प्रतिमा स्थापित है। यहां पर दर्शन करने आने वाले लोग माता का आशिर्वाद लेने के साथ साथ भालुओं को देखने के लिए भी इकट्ठा होते हैं। 

जिसके लिए लोगों को घंटों तक भालुओं के परिवार के मंदिर आने तक इंतजार करना पड़ता है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि जब शाम के समय मंदिर में आरती शुरू होती है उसी दौरान ये भालुओं का परिवार माता रानी के दर्शन करने को पहुंचता है। इतना ही नहीं ये सभी भालू माता चंडी की आरती में भी शामिल होते हैं। जिसके बाद पूजा खत्म होने के बाद आरती का प्रसाद लेकर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस से जंगलों की ओर चले जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *