अगर आपको रावण का शव देखना होˈ तो यहां चले आइए, यहां आज भी सुरक्षित रखा है लंकेश का शरीर

अगर आपको रावण का शव देखना होˈ तो यहां चले आइए, यहां आज भी सुरक्षित रखा है लंकेश का शरीर
अगर आपको रावण का शव देखना होˈ तो यहां चले आइए, यहां आज भी सुरक्षित रखा है लंकेश का शरीर

इन दिनों पूरे भारत वर्ष के बाजरो में नवरात्र और दशहरे का ही शोर मचा हुआ है। इस बार 19 अक्टूबर यानि की शुक्रवार को दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था जिसके बाद यह दिन विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है।

दुनिया भर में रामायण और रावण को लेकर कई तरह की मान्यताएं है जिनमें से एक से हम आज आप सभी को रुबरु कराने जा रहे हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। भारत के मानचित्र में सबसे नीचे श्रीलंका नाम का एक देश है। जहां रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास की गवाही देते हैं।

आपको बता दें वहां पर रिसर्च कर रहे लोगों नें श्रीलंका में 50 ऐसे स्थल खोजने का दावा किया गया है जिनका संबंध सीधा रामायण से है।उनकी रिसर्च में एक गुफा का जिक्र किया गया है। जिसमें रावण का शव रखा गया था। ये गुफा श्रीलंका रैगला के जंगलों के बीच मौजूद है।

आप सभी ने बचपन में रामलीला देखी ही होगी उसमे भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद रावण के भाई विभिषण को रावण का शव सौप दिया था। उसके बाद किसी को नहीं पता कि विभिषण ने रावण के शव का अंतिम संस्कार किया था या नहीं।

लेकिन मान्यता यह हैं कि श्रीलंका में रावण की गुफा है, जहां उसने तपस्या की थी। कहा जाता है कि इसी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित रखा हुआ है। रैगला के इलाके में यह गुफा 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

इतना ही नहीं मान्यता यहां तक हैं कि जहां रावण ने सीता को हरण करके रखा था उसके पास ही एक झरना भी है। जहां की चट्टानों पर अभी भी हनुमान जी के पैरों के निशान भी मिलते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *